फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fraud of 5 thousand crore rupees Nitin Sandesara and his family may have fled to Nigeria

5 हजार करोड़ का घोटालेबाज नितिन संदेसरा परिवार सहित नाइजीरिया भागा

Mon, 24 Sep 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud of 5 thousand crore rupees Nitin Sandesara and his family may have fled to Nigeria

5 हजार करोड़ रुपये के गोटालेबाज गुजराती व्यापारी नितिन संदेसरा को लेकर खबर आई है कि वह नाइजीरिया भाग गया है। वह स्टर्लिंग बायोटेक का मालिक है। इससे पहले खबर आई थी कि वह दुबई में रह रहा है।


loader

अब ईडी और सीबीआई से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि वह अपने परिवार सहित नाइजीरिया में छिपा हुआ है। उसके परिवार में उसका भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्तिबेन संदेसरा और परिवार के बाकी लोग भी शामिल हैं। भारत के लिए उसे अफ्रीकी देश से वापस लाना बहुत कठिन होगा। जिसका कारण है भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता न होना।

हिरासत की खबर भी गलत

एक अधिकारी ने बताया कि नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर गलत है। उसे कभी हिरासत में लिया ही नहीं गया। अधिकारी ने बताया कि नितिन और उसका परिवार उससे काफी समय पहले ही नाइजीरिया पहुंच चुका था।

फिलहाल जांच एजेंसियों ने यूएई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन करने का फैसला किया है। साथ ही पूरे परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जाएगा। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि नितिन और उसका परिवार नाइजीरिया में हैं या फिर किसी और देश में। साथ ही इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि वह लोग भारतीय पासपोर्ट के साथ घूम रहे हैं या फिर किसी और देश के पासपोर्ट के साथ।

सीबीआई और इडी ने किया था केस दर्ज

गौरतलब है कि सीबीआई और ईडी ने वडोदरा स्थित स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशकों नितिन, चेतन और दीप्ति संदेसरा के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके साथ ही जिन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया उनमें राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, विलास जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हठी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेशक अनुप गर्ग और कुछ अज्ञात लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed