फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fraud: Man was cheating people in the name of actor Sonu Sood used to ask for money in the name of help arrested

धोखाधड़ी: अभिनेता सोनू सूद के नाम पर शख्स करता था ठगी, मदद के नाम पर ऐंठता था पैसे, गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 08:34 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 05 Apr 2021 08:34 AM IST
सार

  • धोखाधड़ी करने वाले का सोशल मीडिया पर दावा
  • खुद को बताया अभिनेता सोनू सूद का सलाहकार 
  • 60 हजार ऐंठने की फिराक में था आरोपी

विज्ञापन
Fraud: Man was cheating people in the name of actor Sonu Sood used to ask for money in the name of help arrested
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के 23 वर्षीय आशीष कुमार सिंह को शनिवार को साइबराबाद पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, आरोपी ने अभिनेता सोनू सूद के नाम से मदद का वादा करके तेलंगाना के एक व्यक्ति को कथित रूप से धोखा दिया है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ने ट्वीटर पर खुद को सोनू सूद का सलाहकार बता रखा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने तीन मार्च को पुलिस से संपर्क किया। इस दौरान उसने बताया कि वह अपने राज्य तेलंगाना में कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहता था। इस बीच उसे पता चला की सूद भी लोगों की मदद करते हैं। ऐसे में उसने सूद की चैरिटी कंपनी के नंबर का पता लगाना शुरू किया। एक दिन उसे एक नंबर मिला जिस पर उसने कॉल किया। 
विज्ञापन


पुलिस को तेलंगाना निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि कॉल उठाने वाले शख्स ने खुद को सोनू सूद की मदद करने वाली चैरिटी कंपनी का सलाहकार बताया। उसने तेलंगाना के व्यक्ति को मदद करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सूद अपनी किटी से 50 हजार रुपये तक का दान देंगे, लेकिन इसके बदले उन्हें पंजीकरण शुल्क के रूप में 8 हजार 300 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसके कुछ दिनों बाद आरोपी ने तेलंगाना में उस व्यक्ति को फोन कर कहा कि सूद ने अब मदद के लिए 3 लाख 60 हजार रुपये की सहायता देने का फैसला किया है, लेकिन इसके लिए 60 हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।

इधर, फोन पर इतनी बड़ी रकम की बात सुनते ही तेलंगाना के व्यक्ति को धोखाधड़ी का शक हुआ, क्योंकि आरोपी की मांग आए दिन बढ़ती जा रही थी। ऐसे में उसने पुलिस से मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि जब लोग आरोपी से मदद के लिए संपर्क करते थे तब वह उन्हें अपनी पहचान पंकज सिंह भदौरिया बताता था। वह लोगों को इसी नाम से फर्जी पहचान पत्र भी भेजता था। उस पर विश्वास करते हुए लोग उसके द्वारा मांगी गई रकम भेज देते थे। आरोपी उन्हें आश्वस्त करता था कि उन्हें मदद मिलेगी और उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।


अभिनेता सोनू सूद को भी इस गिरफ्तारी के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘लोगों को मेरे द्वारा चलाए जा रहे चैरिटी के लिए काम करने का दावा करने वाले गिरोह से सावधान रहना चाहिए। मैं लोगों से दान के लिए इस तरह के ऑनलाइन अनुरोधों का मनोरंजन न करने का आग्रह करता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed