फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France will provide study opportunities to 30,000 Indian students by 2030', French ambassador assured

India-France: 'फ्रांस 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को देगा पढ़ाई का मौका', फ्रांसीसी राजदूत ने दिलाया भरोसा

Fri, 25 Oct 2024 06:37 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 06:37 AM IST
सार

India-France: भारत के साथ शैक्षिक संबंध मजबूत करने के लिए फ्रांस एक बड़ा कदम उठाने वाला है। जिसको लेकर भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने भारतीय छात्रों को भरोसा दिलाया कि 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को फ्रांस बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
France will provide study opportunities to 30,000 Indian students by 2030', French ambassador assured
भारत और फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज। - फोटो : ANI

विस्तार

फांस जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं और दोनों देशों के बीच के शैक्षिक संबंध में और मजबूती के लिए भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू ने भारतीय छात्रों को भरोसा दिलाया कि 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को फ्रांस बुलाया जाएगा। फ्रांसीसी के राजदूत थियरी माथू ने कहा कि फ्रांस दोनों देशों के शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने यह बात बुधवार को चूज फ्रांस टूर 2024 के दौरान कही। उन्होंने कहा इस टूर के जरिये फ्रांस का लक्ष्य 2030 तक 30,000 भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए अपने देश बुलाना है। यह टूर फिलहाल भारत के पांच शहरों नई दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद और बंगलूरू में 19 से 27 अक्तूबर तक है।
विज्ञापन


टूर में अब तक 11,000 से अधिक छात्रों और माता-पिता ने पंजीकरण कराया है। इस टूर में 57 फ्रेंच विश्वविद्यालय और संस्थान भारतीय छात्रों को कई शैक्षिक कार्यक्रमों की पेशकश कर रहे हैं। टूर का उद्देश्य छात्रों को व्यापार, इंजीनियरिंग, और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में अध्ययन के लिए आकर्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही राजदूत माथू ने इस बात पर जोर दिया कि जो भारतीय छात्र फ्रांस में पढ़ाई करेंगे, उन्हें फ्रांस और भारत दोनों में अच्छे करियर के अवसर मिलेंगे। उनका कहना है कि भारत और फ्रांस के बीच मजबूत शैक्षिक और रणनीतिक साझेदारी बनाने का लक्ष्य है, और इस साझेदारी में फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed