{"_id":"62791353c338c4331a23bac7","slug":"france-to-work-closely-with-india-on-make-in-india-initiatives-in-space-and-defence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया: भारत के साथ आया फ्रांस, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में मिलकर करेगा काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेक इन इंडिया: भारत के साथ आया फ्रांस, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में मिलकर करेगा काम
Mon, 09 May 2022 06:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 09 May 2022 06:42 PM IST
सार
फ्रांस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सभी रक्षा क्षेत्रों में चल रहे गहन सहयोग का स्वागत किया था।
विज्ञापन
भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में की गई फ्रांस यात्रा के बाद अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया के तहत भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए फ्रांस सहमत हुआ है। मेक इन इंडिया का प्रसार कितनी तेजी से हो रहा है, दोनों देशों के बीच हुई सहमति इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत और फ्रांस इस पहल के तहत द्विपक्षीय संबंध स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
फ्रांस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सभी रक्षा क्षेत्रों में चल रहे गहन सहयोग का स्वागत किया था।
विज्ञापन
दोनों देशों में के बीच हुआ ये समझौता अंतरिक्ष और रक्षा एजेंसियों, प्रशासन और विशेष पारिस्थितिकी तंत्र के विशेषज्ञों को अंतरिक्ष पर लागू मानदंडों और सिद्धांतों पर चर्चा करने के साथ-साथ नए क्षेत्रों में काम करने के लिए एक साथ लाएगा।
विज्ञापन
वहीं, इस साल भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हुए हैं। दूसरी ओर भारत और फ्रांस के बीच समुद्री सहयोग और विश्वास भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ये सहयोग और विश्वास पूरे हिंद महासागर में सैन्य अभ्यास और संयुक्त प्रयासों जरिए अनवरत चलता रहेगा। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहा आयुध सहयोग इसका उदाहरण है।
साथ ही, दोनों देशों ने अपनी साइबर सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग को मजबूत किया है। दोनों देशों में इसे आगे ले जाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही भारत और फ्रांस साइबर खतरों का मुकाबला करने के लिए साइबर मानदंडों और सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आने पर सहमत हुए हैं। इनके अलावा भारत और फ्रांस ने अपने स्टार्ट-अप इको सिस्टम को एक साथ लाने के लिए कई पहल शुरू की हैं।
इस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक साझेदारी बनाई है। अमेरिका पहले से ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ जुड़ा हुआ है। अब फ्रांस ने भी भारत के साथ जुड़ने का फैसला किया है।