फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France protests: Nearly 100 arrested on fifth night of unrest

France: हिंसा की पांचवी रात सैकड़ों गिरफ्तार, मृतक की दादी ने कहा- मैं थक गई हूं, प्लीज दंगे न करें

Mon, 03 Jul 2023 11:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रांस Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

फ्रांस में 17 साल के किशोर नाइल को इस हफ्ते की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी। इससे नाइल की मौत हो गई थी। इसके बाद फ्रांस में दंगे शुरू हो गए।

विज्ञापन
France protests: Nearly 100 arrested on fifth night of unrest
फ्रांस हिंसा

विस्तार

फ्रांस में 17 साल के किशोर को गोली मारे जाने की घटना के पांचवीं रात भी देशभर में हिंसा जारी रही। बीती रात हुए दंगे के मामले में पुलिस ने कम से कम देश भर से 78 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 20 को पेरिस में हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

बता दें कि फ्रांस में 17 साल के किशोर नाइल को इस हफ्ते की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी थी। इससे नाहेल की मौत हो गई थी। इसके बाद फ्रांस में दंगे शुरू हो गए। वहीं नाहेल की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया है। किशोर के अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे, जिनमें ज्यादातर अरबवासी या अश्वेत थे। 

विज्ञापन

फ्रांस की सरकार ने हालात पर नियंत्रण के लिए 45 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पिछली पांच रातों के दौरान हुए दंगों के बाद रविवार को हालात नियंत्रण में देखे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने की शांति की अपील
वहीं, मृत किशोर की दादी ने प्रदर्शनकारियों से एक भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि मैं थक गई हूं। नाइल अब नहीं रहा है। आप लोग कृपया शांति रखें। उन्होंने आगे कहा कि हिंसा न करें और स्कूलों या बसों को नुकसान न पहुंचाएं। बता दें, यह आग्रह उस समय किया गया है, जब अधिकारियों और समुदाय के नेताओं ने मामले को लेकर शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते तलाशने की मांग की। 

मेयर के घर पर हुआ था हमला
बता दें कि इससे पहले पेरिस के मेयर के घर पर भी हमला किया गया। मेयर ने कहा कि उनके घर और गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश की गई। मेयर ने बताया कि घटना के वक्त उनकी पत्नी और दो बच्चे घर में सोए हुए थे। हमले में उनकी पत्नी और एक बच्चा घायल भी हुए हैं। पुलिस की तत्परता से मेयर और उनके परिवार की जान बची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed