फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France President Emmanuel Macron says honoured after Republic Day Parade ceremony in India news and updates

Republic Day: 'हमारे लिए एक महान सम्मान..', गणतंत्र दिवस परेड के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने कही ये बात, पढ़ें

Fri, 26 Jan 2024 03:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 26 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

2024 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत ने फ्रांस को अतिथि देश बनाया। यहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। 

विज्ञापन
France President Emmanuel Macron says honoured after Republic Day Parade ceremony in India news and updates
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने भारत आया हूं। यह कहना है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का। मैक्रों दो दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं। भारत दौरे के पहले दिन वे राजस्थान के जयपुर में रहे। वहीं, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत की गणतंत्र दिवस परेड को भी देखा। मैक्रों ने परेड के बाद ट्वीट कर खुशी जताते हुए कहा कि यह फ्रांस के लिए सम्मान की बात है। शुक्रिया भारत।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को मैक्रों ने जयपुर दौरा करने के बाद गणतंत्र दिवस परेड को लेकर उत्साह दिखाया था। उन्होंने फ्रेंच में एक ट्वीट कर कहा था कि कार्यक्रम में शामिल होना दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती का प्रतीक है। मैं हमारी गहरी साझेदारी का जश्न मनाने आया हूं। हमारा पहला कदम है कि हम दोनों देशों के युवाओं को साथ लेकर आएं। हमें साथ मिलकर बहुत कुछ करना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ देखी गणतंत्र दिवस परेड
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर इस भव्य कार्यक्रम के गवाह बने। इसके साथ ही वह विश्व के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शुमार हो गए जिन्होंने पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह की शोभा बढ़ाई है। परेड में हिस्सा लेने के लिए इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी भारत आया। यह छठा मौका था जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बना है।

कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल के मार्च पास्ट का भी गवाह बना। 30 सदस्यीय बैंड दल का नेतृत्व कैप्टन खुरदा ने किया। इसके बाद 90 सदस्यीय मार्चिंग दल था जिसका नेतृत्व कैप्टन नोएल ने किया। एक मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान और फ्रांसीसी वायु तथा अंतरिक्ष बल के दो राफेल लड़ाकू विमानों ने सलामी मंच से आगे बढ़ते समय टुकड़ियों के ऊपर उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed