फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France expressed concern over notice issued to French journalist with india

MEA: फ्रांसीसी पत्रकार को जारी नोटिस पर फ्रांस ने जताई चिंता, भारत ने कहा- यह देश के कानूनों से जुड़ा मामला

Sat, 27 Jan 2024 04:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Jan 2024 04:02 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को पत्रकार को नोटिस दिया गया था। डौगनैक 2001 से नई दिल्ली में हैं। वह फ्रांसीसी मीडिया कंपनी ले क्रोइक्स के लिए काम करती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि डौगनैक की पत्रकारिता आलोचनात्मक है। वे भारत में पक्षपात पैदा करती हैं। 

विज्ञापन
France expressed concern over notice issued to French journalist with india
फ्रांसीसी पत्रकार वैनेसा डौगनैक - फोटो : Social Media

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान फ्रांसीसी पत्रकार वैनेसा डौगनैक को जारी किए गए नोटिस का मुद्दा भी रखा गया। फ्रांसीसी अधिकारियों ने इस पर चिंता जताई है। फ्रांसीसी अधिकारियों को भारत के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला देश के नियमों और कानूनों का है। यह उनकी पत्रकारिता से जुड़ा मामला नहीं है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को पत्रकार को नोटिस दिया गया था। डौगनैक 2001 से नई दिल्ली में हैं। वह फ्रांसीसी मीडिया कंपनी ले क्रोइक्स के लिए काम करती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि डौगनैक की पत्रकारिता आलोचनात्मक है। वे भारत में पक्षपात पैदा करती हैं। उनकी गतिविधियां भड़काऊ है। वे देश की शांति को भंग कर सकती है।

विज्ञापन

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत संचालित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने डौगनैक को नोटिस जारी किया था और स्पष्टीकरण मांगा था। नोटिस में उनसे यह बताने के लिए कहा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड वापस क्यों नहीं लिया जाए। विदेश मंत्रालय के सचिव का कहना है कि हमें मामले की जानकारी है। संबंधित विभाग मामले से निपट रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह पत्रकारिता या किसी अन्य पहलुओं से जुड़ा है। यह देश के कानून का मामला है। क्वात्रा ने कहा कि हमने इस मुद्दे को फ्रांस के सामने रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed