{"_id":"5f50027d8ebc3e53327e57d2","slug":"france-and-g4-countries-supports-india-for-permanent-seat-in-unsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट का फ्रांस ने किया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट का फ्रांस ने किया समर्थन
Thu, 03 Sep 2020 02:09 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
यूनेस्को
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया है। इसके अलावा फ्रांस ने जी4 समूह के कुछ अन्य देशों को भी स्थायी सीट दिए जाने की वकालत की है।
विज्ञापन
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन ने ट्वीट किया कि फ्रांस भारत और जी4 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का जोरदारी से समर्थन करता है। जी4 के अन्य देशों में ब्राजील, जर्मनी व जापान शामिल हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के उपस्थायी प्रतिनिधि, राजदूत के नागराज नायडू के सोमवार को महासभा के 74वें सत्र के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे को पत्र लिखे जाने के बाद फ्रांस ने समर्थन की बात दोहराई है।
विज्ञापन
नायडू ने पत्र में लिखा था कि सुरक्षा परिषद सुधार पर अंतर सरकारी वार्ता को बंधक बनाया जा रहा है। सबसे शक्तिशाली संगठन में कोई बदलाव नहीं चाहने वाले देश इसका अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी आड़ में वे अपने सैन्य अभियानों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 1 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे दो वर्षीय सत्र में अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल होगा।