फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fourty BJP workers on way to Naddas rally injured in attacks CM vows strict action

Tripura: नड्डा की रैली में जा रहे भाजपा के 40 कार्यकर्ता हमले में घायल, सीएम ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

Tue, 30 Aug 2022 08:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Aug 2022 08:59 PM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं में से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक की हालत गंभीर है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
fourty BJP workers on way to Naddas rally injured in attacks CM vows strict action
हमले में चालीस भाजपा कार्यकर्ता घायल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम त्रिपुरा जिले के खुमुलवंग में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा के कम से कम चालीस कार्यकर्ता 'बदमाशों' के हमले में घायल हो गए। 
विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के घायल कार्यकर्ताओं में से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक की हालत गंभीर है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


त्रिपुरा में इस साल ग्राम समिति (ग्राम पंचायत) और अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले अभियान के लिए नड्डा की रैली आयोजित की गई थी। 

महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, पश्चिम त्रिपुरा और सिपाहीजाला जिलों में हमलों की सात घटनाओं में 40 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वे त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के मुख्यालय खुमुलवंग में जेपी नड्डा की रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खुमुलवंग से बमुश्किल कुछ किलोमीटर की दूरी पर अमरेंद्र नगर में 19 भाजपा समर्थकों पर हमला किया गया, चार बसों पर बदमाशों ने हमला किया। उन्होंने बताया कि अबतक पंद्रह बदमाशों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें कानून के तहत नोटिस जारी किया गया है। 

मुख्यमंत्री साहा ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस को हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। 

साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "बदमाशों के हमले में कुल 25 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं जो खुमुलवंग रैली में भाग लेने जा रहे थे और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक घायल पार्टी कार्यकर्ता की हालत यहां जीबीपी अस्पताल में गंभीर है। 


उन्होंने कहा, "मैं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। मैं राज्य में शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों तो चेतावनी देता हूं।" उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और पुलिस को हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed