फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fourth phase of West Bengal assembly elections 2016

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: चौथे चरण में भी बंपर वोटिंग, 80 फीसदी मतदान

Mon, 25 Apr 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 25 Apr 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Fourth phase of West Bengal assembly elections 2016
मतदान - फोटो : pti

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए छिटपुट हिंसा के बीच सोमवार को मतदान पूर्ण हुआ। उत्तर 24-परगना व हावड़ा जिलों की 49 सीटों पर 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। वोटिंग के बीच फर्जी वोटिंग व बूथ जाम करने के आरोप में 250 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि चुनाव आयोग ने मतदान शांतिपूर्ण होने की बात कही है।

विज्ञापन

वोटिंग के दौरान माकपा ने तृणमूल कांग्रेस के कथित गुंडों पर पूरे इलाके में आतंक फैलाने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग ने हावड़ा उत्तर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री रूपा गांगुली की गतिविधियों पर जिला शासक से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

गांगुली ने एक पीठासीन अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया और तृणमूल कांग्रेस के एक चुनावी एजेंट के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। इस दौर में ममता बनर्जी सरकार के कम से कम आधा दर्जन मंत्रियों के अलावा शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में जेल में बंद पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा की किस्मत दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौर के दूसरे प्रमुख उम्मीदवारों में स्वर्गीय जगमोहन डालमिया की पुत्री वैशाली डालमिया और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला शामिल थे। पहले के तीन चरणों की तरह इस चरण में चुनावों को लेकर आम मतदाताओं में भारी उत्साह रहा।

लोग तेज धूप और गर्मी की परवाह किए बिना सुबह से ही मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे थे। पिछले दौर में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया था। इस दौरान विभिन्न इलाकों में 90 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया था। चौथे चरण की इन सीटों के लिए 40 महिलाओं समेत कुल 35 उम्मीदवार मैदान में थे।

इस बार फिर मतदान से दूर रहे रामकृष्ण मठ के संन्यासी

Fourth phase of West Bengal assembly elections 2016

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए छिटपुट हिंसा के बीच सोमवार को मतदान पूर्ण हुआ। उत्तर 24-परगना व हावड़ा जिलों की 49 सीटों पर 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। वोटिंग के बीच फर्जी वोटिंग व बूथ जाम करने के आरोप में 250 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि चुनाव आयोग ने मतदान शांतिपूर्ण होने की बात कही है।

वोटिंग के दौरान माकपा ने तृणमूल कांग्रेस के कथित गुंडों पर पूरे इलाके में आतंक फैलाने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग ने हावड़ा उत्तर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री रूपा गांगुली की गतिविधियों पर जिला शासक से रिपोर्ट मांगी है।

गांगुली ने एक पीठासीन अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया और तृणमूल कांग्रेस के एक चुनावी एजेंट के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। इस दौर में ममता बनर्जी सरकार के कम से कम आधा दर्जन मंत्रियों के अलावा शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में जेल में बंद पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा की किस्मत दांव पर है।

इस दौर के दूसरे प्रमुख उम्मीदवारों में स्वर्गीय जगमोहन डालमिया की पुत्री वैशाली डालमिया और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला शामिल थे। पहले के तीन चरणों की तरह इस चरण में चुनावों को लेकर आम मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। लोग तेज धूप और गर्मी की परवाह किए बिना सुबह से ही मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे थे।

पिछले दौर में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया था। इस दौरान विभिन्न इलाकों में 90 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया था। चौथे चरण की इन सीटों के लिए 40 महिलाओं समेत कुल 35 उम्मीदवार मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed