फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fourth phase election in west bangal

पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, टीएमसी कार्यकर्ताओं से भिड़ी 'द्रौपदी'

Mon, 25 Apr 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
fourth phase election in west bangal
rupa ganguly - फोटो : rupa ganguly

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों के चौथे चरण में आज सुबह से ही बंपर वोटिंग का दौर जारी है। सुबह से ही मतदाता पूरे जोश-खरोश के साथ मतदान के लिए घरों से बाहर निकले। आलम ये था कि दोपहर 11 बजे तक 30 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। शुरूआती दो घंटे में ही 20 फीसदी से ज्यादा मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंच चुके थे। 

विज्ञापन


राज्य के विधानसभा चुनावों के चौथे चरण में 49 सीटों के लिए कुल 345 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में ममता के मंत्रियों अमित मित्रा, ज्योतिप्रिय मलिक, ब्रत्य बसु, पूर्णेन्दू बसु और चंद्रिमा भट्टाचार्य की किस्मत दांव पर लगी है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के‌ लिए 90 हजार से ज्यादा सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इनमें 672 कंपनियां केन्द्रीय सुरक्षा बलों की हैं, जबकि भारी संख्या में राज्य पुलिस को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। आयोग के लिए सबसे संवेदनशील 24 परगना जिला है। यहां आयोग का विशेष ध्यान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मतदान की खबरों के बीच एक सूचना ये भी आई कि भाजपा नेता और राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूर्व टीवी अभिनेत्री रूपा गांगुली ने एक बूथ पर हंगामा किया। टीएमसी कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। टीवी सीरियल महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली हावडा जिले से उम्‍मीदवार है जहां उनका मुकाबला पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed