फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four times more religious travel in india compared to business

बिजनेस से 4 गुना ज्यादा धर्म के लिए यात्रा करते हैं भारतीय

Tue, 05 Sep 2017 11:50 AM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
four times more religious travel in india compared to business

भारत के अंदर धार्मिक यात्राओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। नेशनल सेंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) के मुताबिक ओवरनाइट ट्रैवल ने बिजनेस और शिक्षा के लिए की जाने वाली यात्राओं को पीछे छोड़ दिया है। इन आंकड़ों के मुताबिक बिजनेस ट्रैवल से 4 गुना ज्यादा धार्मिक यात्राएं की गई हैं। वहीं शिक्षा के मुकाबले ये आंकड़ा 7.5 गुना है।

विज्ञापन


NSSO के कुल आंकड़ों के मुताबिक 86% ओवरनाइट ट्रिप्स सामाजिक कारणों की वजह से हुई हैं। ये रिपोर्ट जुलाई 2017 में पब्लिश की गई है, जिसमें जुलाई 2014 और जून 2015 के बीच का आंकड़ा शामिल है।
विज्ञापन


इस सर्वे में कुल 5.84 करोड़ ओवरनाइट ट्रिप्स हुई हैं। वो ओवरनाइट ट्रिप्स इन आंकड़ों में शामिल की गई हैं जिसमें यात्राओं का समय 12 घंटे से ज्यादा का है। कुल 5.84 करोड़ ओवरनाइट ट्रिप्स में से 8.29 प्रतिशत यात्राएं धार्मिक वजहों से की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेकार नहीं जाते मुंडन के बाल, लोग करते हैं करोड़ों की कमाई

हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में ये आंकड़ा 7.58 प्रतिशत है। ओवरनाइट ट्रैवल के मामले में बिजनेस की वजह से यात्राएं तीसरे नंबर पर हैं। कुल यात्राओं का 2.16 प्रतिशत बिजनेस की वजह से की गई यात्राओं का है। वहीं एजुकेशन के मामले में 1.09 प्रतिशत यात्राएं की गई हैं। वहीं 2.50 प्रतिशत यात्राएं अन्य कारणों से की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed