फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four thousand posters set by young man to get love

ट्रेन में हुए प्यार को पाने के लिए युवक ने लगाए 4 हजार पोस्टर, यूट्यूब पर वीडियो किया अपलोड

Thu, 30 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 30 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Four thousand posters set by young man to get love
प्रेम और यथार्थ

पश्चिम बंगाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जोका में रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी को ट्रेन में एक लड़की से प्यार हो गया। इस आशिक ने अपने प्यार को पाने के लिए अनोखा तरीखा अपनाया। उसने अपने प्यार को पाने के लिए कोलकाता के कोन्नगर और बल्ली के बीच 4 हजार पोस्टर लगवा दिए। वह यही नहीं रुके उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो बनाकर भी पोस्ट कर दी। 

विज्ञापन


राज्य पर्यावरण विभाग में साल्ट लेक में कार्यरत 29 वर्षीय विश्वजीत पोद्दार ने कहा कि लोग मुझे पागल कहने लगे हैं, क्योंकि मैं जो कर रहा हूं वह अजीब है। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि मैं उसे अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा हूं। विश्वजीत की फिल्म को देखकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि उनकी फिल्म किसी कानून का उल्लंघन नहीं करती है। 
विज्ञापन


विश्वजीत ने कहा कि वह अपने परिजनों के साथ बैठी थी। मैं उसे देख रहा था और वो मुझे देख रही थी। हम बात करना चाहते थे लेकिन उसके परिजनों के वजह से यह संभव नहीं हो सका। उसने अपना नंबर भी बताने की कोशिश की लेकिन मैं मसझ नहीं पाया। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ उसका पता लगाने के लिए ऐसा कर रहा हूं। मेरा उसे परेशान या बदनाम करने का कोई मकसद नहीं है। मैं चाहता हूं कि वो यह सब देखकर मुझसे संपर्क करे मैं उससे बात करना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed