{"_id":"62824e6ef96a557be622b5ad","slug":"four-people-including-a-woman-died-in-landslide-in-itanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: अरुणाचल प्रदेश में मौसम की मार, लगातार बारिश से भूस्खलन, एक महिला समेत चार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: अरुणाचल प्रदेश में मौसम की मार, लगातार बारिश से भूस्खलन, एक महिला समेत चार की मौत
Mon, 16 May 2022 06:47 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 16 May 2022 06:47 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में एक महिला समेत चाल लोगों की मौत हो गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने भूस्खलन वाले संवेदनशील क्षेत्रों वाले लोगों से इन इलाकों को खाली करने और किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ईटानगर में पंजाबी ढ़ाबा के पास रविवार रात को हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
राजधानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जिमी चिराम ने बताया दुर्घटनाग्रस्त हुए हुए मिट्टी के मकान में एक महिला फंसी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खराब मौसम की वजह से महिला को निकालने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मलबे से दो शव निकाले जा चुके हैं, लेकिन महिला के अभी पता नहीं चल पाया है।
ईटानगर थाना प्रभारी फसांग सिमी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेन बर्मन (50) और तापस राय (15) के रूप में हुई है, जबकि कुसुम राय (35) को अभी तक बचाया नहीं जा सका है। सिमी ने कहा कि तीन लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चिराम ने कहा कि एक अन्य घटना में गंगा-जुलाई बस्ती रोड पर कीचड़ में फंसी बाइक को निकालने के दौरान पीडब्ल्यूडी के दो मजदूर भूस्खलन में बह गए। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। काफी जगहों से भूस्खलन की खबरें भी आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यहां के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाहरलगुन के सरकारी माध्यमिक विद्यालय और बंदरदेवा के निकम निया हॉल को अस्थायी राहत शिविर बनाया है।