{"_id":"5b8d7d3542c792465a6a6824","slug":"four-men-gangrape-with-a-girl-in-gadchiroli-district-of-maharashtra-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
भाषा, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
Updated Tue, 04 Sep 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ चार लोगों ने उसके पुरुष मित्र के सामने ही कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चमरोशी पुलिस थाना अधिकारी गोरख गायकवाड़ ने बताया कि 29 अगस्त को घटना यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर चमोरशी तालुका के कृष्ण नगर गांव के पास हुई। महिला अपने दोस्त के साथ लालडोंगरी पहाड़ियों के पास घूमने गयी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल रोकी और युवती के दोस्त की पिटाई की और फिर उसे पास की झाड़ियों में ले गये जहां उन्होंने पीड़िता से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के पास से 4,000 रुपये भी लूट लिये। युवती को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान निखिल मंडल, महादेव बराई, राजेश डकवा और स्वरूप मिस्त्री के तौर पर हुई है। ये सभी तालुका में कृष्ण नगर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।