{"_id":"5f0178c7b8b79e2a7965d977","slug":"four-maoists-cadres-killed-in-an-encounter-with-the-security-personnel-in-odisha-kandhamal-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर
Sun, 05 Jul 2020 12:22 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंधमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंधमाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। राज्य पुलिस ने रविवार को कहा कि इस मठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। विशेष ऑपरेशन समूह के जवान, एक समर्पित नक्सल विरोधी बल और ओडिशा पुलिस की एक विशेष कांस्टेबल इकाई ने नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four Maoists cadres were killed in an encounter with the security personnel in Odisha’s Kandhamal district today morning.
— ANI (@ANI) July 5, 2020
सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ कंधमाल के तुमुदीबांध इलाके के करीब हुई। पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) अमिताभ ठाकुर ने कहा कि हमें चार सीपीआई (माओवादी) कैडरों की मौत के बारे में जानकारी मिली है। तलाशी अभियान के लिए और बल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
नक्सल विरोधी अभियान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को सीपीआई माओवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें समर्पण करने को कहा तो माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें चार माओवादी मारे गए।
इससे पहले शुक्रवार को कंधमाल के समरबांध गांव के पास सुरक्षाबलों को माओवादियों के कैंप से 15 किलो विस्फोटक पदार्थ और 28 डेटोनेटर्स मिले थे। इसके अलावा टिफिन बॉक्स, जूते और बैग भी मौके से बरामद हुए थे।