Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four lakh people have been registered to go to UP and Bihar, Delhi demand 262 special trains 

चार लाख लोग यूपी-बिहार जाने के लिए करा चुके रजिस्ट्रेशन, दिल्ली ने केंद्र से मांगी 262 विशेष ट्रेन

Wed, 20 May 2020 10:21 PM IST
मुकेश कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 20 May 2020 10:21 PM IST
सार

  • बिहार जाने वाले श्रमिकों ने सबसे ज्यादा कराया रजिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
Four lakh people have been registered to go to UP and Bihar, Delhi demand 262 special trains 
प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-मुंबई से अपने घर यूपी-बिहार जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार तक चार लाख लोग दिल्ली से यूपी और बिहार जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। दिल्ली से अपने घर जाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बिहार के लोगों की है जहां के 1,95,746 श्रमिकों ने घर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां के 1,84,997 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आज बुधवार को भी 25 ट्रेनों से 37,500 लोगों को यूपी और बिहार भेजा गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे कई अन्य राज्यों को जाने वाले लोग भी अपने घर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों का पूरा खयाल रख रही है। उन्हें यहां रहने के दौरान भोजन सहित सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। औद्योगिक गतिविधियों को भी इजाजत दी जा चुकी है जिसमें वे दोबारा अपने काम पर लौट सकते हैं। लेकिन अगर वे अपने घर वापस जाना चाहते हैं तो दिल्ली सरकार उनके घर पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अगले चार दिनों में केंद्र से 262 विशेष ट्रेनों की मांग की है जिससे सभी श्रमिकों को सम्मानपूर्वक उनके घर भेजा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed