{"_id":"652d89b9cb08112a7a070c46","slug":"four-killed-as-truck-catches-fire-after-accident-in-pune-maharashtra-news-update-in-hindi-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पुणे में मुंबई-बंगलूरू हाइवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, नाबालिग सहित चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पुणे में मुंबई-बंगलूरू हाइवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, नाबालिग सहित चार की मौत, दो घायल
Tue, 17 Oct 2023 12:36 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:36 AM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में मुंबई-बंगलूरू हाईवे पर सोमवार को एक ट्रक में आग लगने से एक नाबालिग सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में मुंबई-बंगलूरू हाईवे पर सोमवार को एक ट्रक में आग लगने से एक नाबालिग सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सिंहगड रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने कहा कि यह घटना रात करीब नौ बजे स्वामीनारायण मंदिर के पास हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक सांगली से गुजरात जा रहा था। जब ट्रक स्वामीनारायण मंदिर चौक के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन दूसरे ट्रक से टकरा कर पलट गया। इसके बाद वाहन ने एक कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकई स्टोवर ले जा रहे ट्रक में आग लग गई और चालक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में बैठे छह लोगों में से चार की अंदर फंसने से जलकर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुणे नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने कहा कि घटना रात करीब नौ बजे हुई। सूचना मिलने पर कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है और जल्द हाईवे को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सातारा में आया भूकंप
इधर, महाराष्ट्र के सातारा जिले में देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार रात 11:36 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई।
An earthquake with a magnitude of 3.3 on the Richter Scale hit Satara, Maharashtra at 11:36 pm today: National Center for Seismology pic.twitter.com/60w8LXwmI6
— ANI (@ANI) October 16, 2023