{"_id":"5ee5fdeb8ebc3e42ae3d31f2","slug":"four-ias-officers-transferred-to-delhi-to-help-in-corona-management-union-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रबंधन में मदद के लिए चार आईएएस अधिकारियों का तत्काल दिल्ली तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना प्रबंधन में मदद के लिए चार आईएएस अधिकारियों का तत्काल दिल्ली तबादला
Sun, 14 Jun 2020 04:15 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चार आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश दिए हैं। इनमें अंडमान एंड निकोबार से अवनीश कुमार और मोनिका प्रियदर्शिनी और अरुणाचल प्रदेश से गौरव सिंह रजावत और विक्रम सिंह मलिक को तुरंत दिल्ली बुलाया गया है. मंत्रालय के मुताबिक ये सभी कोरोना के प्रबंधन में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्री ने केंद्र से दो अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, एससीएल दास और एसएस यादव को भी दिल्ली सरकार के साथ काम कोरोना प्रबंधन में लगाया है।
Home Minister Amit Shah also directed attachment to Delhi Government of two senior IAS officers - SCL Das and SS Yadav from Centre: Ministry of Home Affairs (MHA) https://t.co/2IUOzzBalk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 14, 2020
यह आदेश अमित शाह के दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के घंटों के भीतर जारी किया गया था। बैजल और केजरीवाल के साथ अपनी बैठक के बाद, शाह ने कहा कि केंद्र सरकार अपने पांच वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली सरकार को कोरोनो वायरस से लड़ने में मदद करने के लिए उपलब्ध कराएगी।
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगभग 39,000 तक पहुंच गए हैं और वायरस से राजधानी में अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से केंद्र सरकार की भी चिंता बढ़ गई है।