खुशखबरः घूमना होगा आसान, एसबीआई लाया हॉलिडे सेविंग्स अकाउंट समेत प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको भी घूमना फिरना पसंद है लेकिन खर्चे को लेकर अक्सर आपको अपना प्लान टालना पड़ जाता है तो ये खुशखबरी आपके लिए हैं। दरअसल आपके इस शौक को पूरा करने में एसबीआई का एक खास प्लान आपकी मदद कर सकता है। एसबीआई के इस प्लान का नाम है एसबीआई हॉलिडे सेविंग्स अकाउंट। एसबीआई के हॉलीडे सेविंग्स अकाउंट में आपको मंथली पैसा जमा करना होगा। वहीं इसपर बैंक आपको ब्याज भी देगा। इसके लिए एसबीआई ने एक ट्रेवल कंपनी से करारा किया है जिसका फायदा उठाने के लिए आपको उस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर पहले आपको अपनी पसंद का हॉलीडे पैकेज चुनना होगा। इसके बाद आपके ट्रिप की जो कॉस्ट (लागत) होगी उसे 13 महीनों की ईएमआई (मासिक किश्त) में बांट दिया जाएगा।
इसरो की ऊंची छलांग
इसरो ने अपनी स्थापना के बाद से ही देश को अंतिरक्ष के क्षेत्र में कई ऐसे मुकाम दिए है, जिससे भारत की शक्ति का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। अब इसरो ने अंतरिक्ष में ऊंची छलांग लगाकर एक और इतिहास रचा है। भारतीय रॉकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान PSLV C-42 ने दो ब्रिटिश उपग्रहों के साथ सफल उड़ान भरा। इस कामयाबी के साथ ही भारत उन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जिसके पास विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने या भेजने की अपनी तकनीक और क्षमता मौजूद है।
डॉग लवर्स के लिए खुशखबरी
अगल अच्छी खबर पेट्स लवर के लिए है। अगर आप डॉग लवर हैं और अपने कुत्ते को कहीं घुमाने ले जाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। तेलंगाना के हैदराबाद में पालतू कुत्तों के लिए देश के पहले ‘डॉग पार्क’ बनाया गया है जिसमें सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं हैं। 1.1 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 एकड़ में फैले इस पार्क को विकसित किया है। इसमें वॉकिंग ट्रैक और क्लिनिक की सुविधा भी है। यहां पर एक पशु चिकित्सक, कुत्ते का प्रशिक्षक, मानकों के अनुरूप सफाई और कुत्तों को निशुल्क टीकाकरण की भी सुविधा होगी। लोग अपने पालतू कुत्तों को यहां ला सकते हैं और पार्क की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं
नोएडा पुलिस खोलेगी यौन पीड़िता काउंसिलिंग सेंटर
यौन अपराध से पीड़ित महिलाओं की सहायता और उनके पुनर्वास के लिए पुलिस नोएडा में काउंसिलिंग सेंटर खोलेगी। प्रदेश में जनपद स्तर पर ये पहला सेंटर होगा। इसके बाद ये बाकि जनपदों में खोला जाएगा।डीजीपी की हरी झंडी मिलने के बाद एसएसपी ने काउंसिलिंग सेंटर खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जगह तलाशी जा रही है। अगले एक महीने में सेंटर काम करने लगेगा। इसमें प्राइवेट प्रोफेशनल और मनोचिकित्सक रखे जाएंगे। ये लोग पीड़ित महिलाओं से कई स्तर पर बातचीत करेंगे और उनकी मनोदशा को सुधारने का कोशिश करेंगे। साथ ही, पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी।