फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four crore women suffer from illness for months after becoming mothers, Revealed in Lancet research

शोध: मां बनने के बाद महीनों बीमारी झेलतीं चार करोड़ महिलाएं, एक-तिहाई को पीठ के निचले हिस्से में रहता है दर्द

Sun, 10 Dec 2023 05:58 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 05:58 AM IST
सार

अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में बार-बार पेशाब आना (8-31 फीसदी), बेचैनी (9-24 फीसदी), अवसाद (11-17 फीसदी) व पेट के निचले हिस्से में दर्द (11 फीसदी) शामिल हैं। शोधकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का कहना है कि ये समस्याएं आम तौर पर महिलाओं को प्रसवोत्तर स्वास्थ्य देखभाल के बावजूद सामने आती हैं।

विज्ञापन
Four crore women suffer from illness for months after becoming mothers, Revealed in Lancet research
Women health - फोटो : Women health

विस्तार

दुनियाभर में हर साल कम से कम चार करोड़ महिलाएं मां बनने के बाद किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना करती हैं। द लांसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक नए शोध के मुताबिक, इनमें से 32 फीसदी को काफी समय तक पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहता है।
विज्ञापन


शोध में पाया गया कि प्रसव के बाद महिलाओं को होने वाली इस तरह की छोटी-मोटी बीमारियां कभी महीनों सताती हैं तो कभी सालों तक पीछा नहीं छोड़तीं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सबसे ज्यादा महिलाओं (35 फीसदी) को प्रसव बाद सेक्स के दौरान या बाद में दर्द यानी डायस्पेरियुनिया की समस्या आती है।
विज्ञापन


अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में बार-बार पेशाब आना (8-31 फीसदी), बेचैनी (9-24 फीसदी), अवसाद (11-17 फीसदी) व पेट के निचले हिस्से में दर्द (11 फीसदी) शामिल हैं। शोधकर्ताओं की अंतरराष्ट्रीय टीम का कहना है कि ये समस्याएं आम तौर पर महिलाओं को प्रसवोत्तर स्वास्थ्य देखभाल के बावजूद सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य बीमारियों पर ध्यान देना जरूरी
शोधकर्ताओं का सुझाव है कि गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के दौरान ही महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल इस तरह से होनी चाहिए कि उन्हें आगे चलकर ऐसी समस्याएं न झेलनी पड़ें।

प्रसव के बाद कई स्थितियां शारीरिक पीड़ा के तौर पर महिलाओं की दिनचर्या प्रभावित करती हैं। लेकिन कोई महत्व नहीं दिया जाता। कई बार तो नजरअंदाज कर दिया जाता है। 


गरीब देशों में स्थिति और भी खराब
शोध के मुताबिक, गरीब देशों में यह समस्या और भी ज्यादा हो सकती है, खासकर जहां मातृ-मृत्यु दर अधिक है। 12 वर्षों से अधिक शोध समीक्षा में पाया गया कि उसकी तरफ से निर्धारित 32 प्राथमिकता वाली स्थितियों में 40 फीसदी पर भी ठीक से अमल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed