फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four cities of Gujarat will search treatment of corona with WHO

गुजरात के चार शहर डब्ल्यूएचओ के साथ तलाशेंगे कोरोना का उपचार

Wed, 06 May 2020 02:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Four cities of Gujarat will search treatment of corona with WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media

कोरोना महामारी का सटीक उपचार तलाशने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की अगुवाई में होने वाले क्लीनिकल ट्रायल में गुजरात के चार शहर हिस्सा लेंगे। इनमें अहमदाबाद समेत सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं। इस ट्रायल में चार दवाओं रेमडेसिवीर, लोपिनाविर, हाईड्रोक्सीक्लोरोक्विन और इंटरफेरॉन के रोगियों पर असर और कोरोना मरीजों की देखभाल के मानक तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


गुजरात की मुख्य स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बताया कि क्लीनिकल ट्रायल में मरीजों की सेहत में सुधार, मृत्यु दर, वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत और अन्य दवाओं के रिएक्शन आदि पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


क्लीनिकल ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद से बीजे मेडिकल कॉलेज और सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल, वडोदरा से गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी मेडिकल कॉलेज, सूरत का न्यू सिविल अस्पतला और राजकोट से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज को चुना गया है। इस ट्रायल में दुनिया भर के करीब 100 देश हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार उपचार विकल्पों पर होगा मंथन

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक ट्रायल के दौरान कोरोना उपचार के चार विकल्पों पर उनके परस्पर प्रभावों के आधार पर अध्ययन किया जाएगा। इसका उद्देेश्य तेजी से यह पता लगाना है कि क्या चारों दवाओं में से कोई भी बीमारी को धीमा कर पाती है रोक पाती है या फिर जीवित रहने की संभावना को बेहतर बनाती है।


ट्रायल के साक्ष्यों के आधार पर ही तय किया जाएगा कि क्या दूसरी दवाओं को इसके उपचार में शामिल करने की जरूरत है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed