फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four BSF personnel have lost their lives in ceasefire violation by Pakistan

जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, बीएसएफ के चार जवान शहीद

Wed, 13 Jun 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Jun 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Four BSF personnel have lost their lives in ceasefire violation by Pakistan
फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से नापाक हरकत को अंजाम देते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक ने सांबा सेक्टर की चमलियाल पोस्ट को निशाना बना कर भारी गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन


जबकि पांच ग्रामीण भी जख्मी बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाक की ओर से की गई इस फायरिंग में शहीद होने वालों में 1 सहायक कमांडेंट, 1 सब इंस्पेक्टर और दो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल हैं। 

विज्ञापन
 
कार्यवाहक उप उच्चायुक्त तलब

पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया और नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेनाओं द्वारा मंगलवार को चिरीकोट सेक्टर में संघर्ष विराम की घटनाओं पर विरोध जताया। पाक विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 2018 में भारत ने 1100 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है जिसमें 29 नागरिकों की मौत हुई है। 


बैट हमले की भी आशंका 
सैन्य सूत्रों की मानें तो इस घटना के पीछे पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का भी हाथ हो सकता है। हालांकि बीएसएफ की ओर से फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि रात के वक्त पाक की गोलीबारी की हल्की आवाज आई थी। 

इलाके में दहशत का माहौल 
चार जवानों के शहीद होने और पांच स्थानीय लोगों के घायल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इलाके के लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। कुछ लोग अपनी जान बचा कर रिश्तेदारों के घर पनाह ले चुके हैं। इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।


लोगों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा साफ देखा जा सकता है। गांव वालों की मांग है कि पाकिस्तान को अब सबक सिखाना जरूरी है। जिससे वह आने वाले समय में आंख उठा कर देखने की हिमाकत न कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed