{"_id":"611cdf828b596317d66d7efd","slug":"four-booked-for-alleged-violation-of-covid19-norms-during-bjp-jan-ashirwad-yatra-in-thane-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में हुआ कोरोना नियमों का उल्लंघन, चार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाणे: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में हुआ कोरोना नियमों का उल्लंघन, चार के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 18 Aug 2021 04:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:10 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री विभिन्न राज्यों में जनता से संपर्क साधने और हाल में हुए चुनाव में भाजपा की जीत पर आभार प्रकट करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस और शिवसेना ने भाजपा की इस यात्रा पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार की असल मुद्दों के प्रति उपेक्षा करार दिया है तो शिवसेना ने कहा है कि भाजपा की यह यात्रा कोरोना वायरस की तीसरी लहर के लिए निमंत्रण है।
विज्ञापन
Police
- फोटो : Police
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस यात्रा को दौरान कोरोना वायरस महामारी से संबंधित नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत कार्रवाई की गई है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल भी इस यात्रा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में से एक के दौरान आयोजकों ने एक मंच सजाया था। यहां कई भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर बिना शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किए और बिना मास्क पहने मौजूद थे। पुलिस के अनुसार आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से अनुमति भी नहीं ली थी। बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक किसी की गिरफ्तारी होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Four persons have been booked for alleged violation of COVID-19 norms during BJP's Jan Ashirwad Yatra attended by Union Minister Kapil Patil in Thane, under sections 188, 269 & 270 of IPC: Police in Thane, Maharashtra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 18, 2021
महंगाई बढ़ती जा रही है और केंद्रीय मंत्री यात्रा में व्यस्त हैं: पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि देश में किसान परेशान हैं और महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन, केंद्रीय मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में व्यस्त हैं। पटोले ने तंज कसते हुए कहा कि लोग अब यह बात समझ चुके हैं कि भाजपा ने उन्हें केवल धोखा दिया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अब प्रदेश के लोग भाजपा को आशीर्वाद नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्होंने इस पार्टी के नेताओं को घर भेजने का फैसला कर लिया है।
जन आशीर्वाद यात्रा कोरोना की तीसरी लहर को निमंत्रण: राउत
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा की इस यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर को निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अच्छी तरह से पता है कि संकट के समय में इस तरह की यात्रा का परिणाम क्या हो सकता है, फिर भी वह ऐसा कर रही है।