फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four agencies including CBI-Interpol activate to find Nirav Modi

नीरव मोदी को ढूंढने में सीबीआई-इंटरपोल समेत चार एजेंसियां सक्रिय

Tue, 20 Feb 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
Four agencies including CBI-Interpol activate to find Nirav Modi

सीबीआई ने पीएनबी घोटाले की जांच तेज करते हुए  पत्नी समेत विदेश भाग चुके हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ढूंढने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। सीबीआई इंटरपोल के साथ मिल कर पता लगा रही है कि आखिर नीरव मोदी किस देश में छुपा बैठा है।सीबीआई ने उन सभी देशों के इंटरपोल से संपर्क साधा है जहां उसके होने  की  संभावना है। साथ ही उन संभावित देशों के  साथ प्रत्यर्पण संधि को भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन


नीरव के पास बेल्जियम का पासपोर्ट होने की खबर, सीबीआई कर रही तस्दीक
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी की मौजूदगी का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा। नीरव मोदी के सीएफओ विपुल अंबानी से सीबीआई ने सघन पूछताछ की  है। इसमें मोदी की मौजूदगी की सुराग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरव के अमेरिका में होने की नहीं हुई पुष्टि, कई देशों के इंटरपोट को भेजी जानकारी 

गौरतलब है कि भारत में इंटरपोल का प्रतिनिधित्व सीबीआई ही करती है। लिहाजा इससे जुड़े तकनीकी कामकाज में दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही इस मामले में सीबीआई विदेश मंत्रालय समेत चार केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रही है। विदेश मंत्रालय ने नीरव का भारतीय पोसपोर्ट रद्द कर रखा है। लिहाजा नीरव फिलहाल जिस  देश में है वहां से वह कानूनी तरीके से बाहर नहीं जा सकता। 

सीबीआई-इंटरपोल का मानना है कि अगर नीरव के मामले में जल्द कार्रवाई की गई तो उसे असानी से भारत लाया जा सकता है। नहीं तो विजय माल्या की तरह यह मामला भी खटाई में पड़ सकता है। शुरुआती जानकारी केमुताबिक नीरव अपनी पत्नी  केसाथ अमेरिका में है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि नीरव को पास बेल्जियम का पासपोर्ट होने की भी खबर है। बेल्जियम दूतावास से इसकी तस्दीक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed