Ideal Ice Cream brand: नहीं रहे संस्थापक प्रभाकर कामथ, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
आइडियल आइसक्रीम ब्रांड के संस्थापक प्रभाकर कामथ 79 साल की उम्र में यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आइडियल आइसक्रीम ब्रांड के संस्थापक प्रभाकर कामथ का आज सुबह (3 बजकर 30 मिनट) निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल, कामथ 29 अक्तूबर को एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कामथ के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं।
Mangaluru, Karnataka | Founder of the famous 'Ideal Ice Cream brand', Shibaroor Prabhakar Kamath passed away today morning. He was injured in an accident on October 29th and was under treatment at a private hospital in the city.
विज्ञापन
(Pic source: Ideal Ice Cream website) pic.twitter.com/xfrKS8cbWb— ANI (@ANI) November 6, 2021
कामथ ने 1975 में आइडियल की स्थापना की। उन्होंने इसी के जरिए प्रसिद्धि और पहचान अर्जित की। आइडियल देश भर में लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांडों में से एक के रूप में विकसित हुआ। आइडियल के शहर में पांच पार्लर हैं और इसके उत्पाद तीन राज्यों में रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
आज आइडियल के मंगलुरु शहर में पांच पार्लर हैं, जिनमें से एक देश का सबसे बड़ा आइसक्रीम पार्लर है। आइडियल आइसक्रीम के 1500 से अधिक डीलर हैं। इसका खुदरा नेटवर्क तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और दक्षिण गोवा में भी फैला हुआ है।