फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foundation stone laying ceremony of Indian Institute of Skills in Gandhinagar,Gujarat

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल का हुआ शिलान्यास, शाह बोले- हर साल पांच हजार छात्र होंगे प्रशिक्षित

Thu, 16 Jan 2020 06:23 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Jan 2020 06:23 AM IST
सार

  • आईआईएस में पांच हजार छात्रों को ट्रेनिंग, 70 फीसदी को कैंपस प्लेसमेंट देने का लक्ष्य
  • गृहमंत्री अमित शाह बोले, 2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को पचास खरब डॉलर करना है
  • शिक्षा सत्र 2020 से आईआईएस मुंबई व गांधीनगर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

विज्ञापन
foundation stone laying ceremony of Indian Institute of Skills in Gandhinagar,Gujarat
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

आईआईटी और आईआईएम की तर्ज पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल (आईआईएस) वैश्विक मानकों और बाजार की मांग के अनुरूप छात्रों का कौशल विकास करेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को यहां आईआईएस के शिलान्यास के मौके पर कहा कि इस संस्थान में प्रतिवर्ष पांच हजार छात्रों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित 70 फीसदी छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिये ही रोजगार मिल जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को पचास खरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। गृहमंत्री ने कहा कि कौशल विकास के जरिये छात्रों को रोजगार सृजन करने लायक बनाना है। भारत युवाओं का देश है। इसी कारण गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास पर काम शुरू किया था। 
विज्ञापन


2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया। 2020 तक एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय, गुजरात सरकार और टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के सहयोग से आईआईएस बनाया जा रहा है। गुजरात सरकार ने संस्थान के लिए 20 एकड़ जमीन दी है। आईआईएस मुंबई और आईआईएस गांधीनगर पीपीपी मोड से चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएस में इसी सत्र से दाखिला

कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री महेंद्र पांडे ने कहा, आईआईएस में विश्वस्तरीय विषयों में कौशल विकास किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2020 से आईआईएस मुंबई व गांधीनगर में दाखिले शुरू हो जाएंगे। 12 वीं के बाद छात्र यहां दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा आईआईटी में पढ़ाये जाने वाले विषयों- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एयरोस्पेस, रक्षा, तेल एवं व गैस आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा।

मोदी सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी : रतन टाटा

यहां मौजूद टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सरकार के अन्य सदस्यों के पास भारत के लिए एक दृष्टिकोण है। जो हमारे पास है उस पर केवल गर्व किया जा सकता है।

मोदी सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी हैं। यदि मेरी उम्र 20 साल होती तो सरकार की ट्रेनिंग संबंधी इन योजनाओं को अपनाता, क्योंकि डिग्री के साथ-साथ हमारा कौशल विकास बेहद जरूरी है। जल्द से जल्द आईआईएस गांधीनगर और आईआईएस मुंबई का निर्माणकार्य पूरा हो जाएगा। 
-रतन टाटा, टाटा समूह के अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed