फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foundation Day: President Murmu and PM Modi congratulated several states including Haryana and Chhattisgarh

स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों को दी बधाई, PM मोदी ने भी दीं शुभकामनाएं

Sat, 01 Nov 2025 10:08 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 10:08 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी।

विज्ञापन
Foundation Day: President Murmu and PM Modi congratulated several states including Haryana and Chhattisgarh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सफलता और इनके निवासियों की खुशहाली की कामना की। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब और पुडुचेरी के स्थापना दिवस पर उनके निवासियों को हार्दिक बधाई! इन सभी क्षेत्रों ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विकास यात्रा में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें। मैं इनके सभी निवासियों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी दीं शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक धरती हमारे किसान भाई-बहनों के अथक परिश्रम, जवानों के अतुलनीय पराक्रम और युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन से देशभर के लिए एक मिसाल रही है। प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे इस प्रदेश के विशेष अवसर पर मैं हर किसी की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।"

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यहां के प्रतिभाशाली और परिश्रमी लोगों की अमूल्य भूमिका होने वाली है।

केरल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि केरल पिरवी दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह एक ऐसा राज्य है जहां विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले और अपनी रचनात्मकता तथा नवाचार के लिए विश्व भर में जाने जाने वाले विविध लोगों का निवास है। इस राज्य के सुंदर परिदृश्य और सदियों पुरानी विरासत भारत के जीवंत सांस्कृतिक वैभव को दर्शाती है। केरल के लोगों को सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो।

कर्नाटक के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि आज, जब हम कन्नड़ राज्योत्सव मना रहे हैं, हम उत्कृष्टता और मेहनत की उस भावना का जश्न मना रहे हैं, जिसका पर्याय कर्नाटक के लोग हैं। हम कर्नाटक की उत्कृष्ट संस्कृति का भी जश्न मना रहे हैं, जो इसके साहित्य, कला, संगीत आदि में परिलक्षित होती है। यह राज्य ज्ञान में निहित प्रगति की भावना का प्रतीक है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य के लोग सुखी और स्वस्थ रहें।


बता दें कि आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप 1956 में इसी दिन अस्तित्व में आए थे। पंजाब और हरियाणा का गठन 1966 में हुआ था तथा छत्तीसगढ़ का गठन 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर हुआ था। ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed