फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fostering religious harmony, Muslim 1971 War veteran makes idols of Hindu gods for devotees

फौजी की अनोखी भक्ति: धार्मिक सौहार्द की मिसाल हैं ये रिटायर्ड मुस्लिम सैनिक; बना रहे देवी-देवताओं की मूर्तियां

Mon, 15 Apr 2024 12:13 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवरत्ती (लक्षद्वीप)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवरत्ती (लक्षद्वीप) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Apr 2024 12:13 AM IST
सार

Lakshadweep: 1970 के दशक में मध्य प्रदेश विशेष बल ने पीपी चेरियाकोया से मूर्ति बनाने का आग्रह किया था। जिसके बाद उन्होंने ने अंदरोत द्वीप में भगवान हनुमान और कवरत्ती द्वीप में भगवान गणेश की मूर्ति बनाई।

विज्ञापन
Fostering religious harmony, Muslim 1971 War veteran makes idols of Hindu gods for devotees
मंदिर में हिंदू देवताओं की मूर्तियां - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय सेना एक पूर्व मुस्लिम सैनिक पीपी चेरियाकोया ने धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश की है। उन्होंने लक्षद्वीप में विभिन्न हिंदू देवताओं की मूर्तियां बनाई हैं। चेरियाकोया ने 1971 की जंग में भी हिस्सा लिया था। बाद में वह एक पेशेवर कलाकार बन गए और उन्होंने कला शिक्षक के रूप में भी काम किया।

विज्ञापन

Fostering religious harmony, Muslim 1971 War veteran makes idols of Hindu gods for devotees
इसी मंदिर में होती है मूर्तियों की पूजा - फोटो : ani
1970 के दशक में मध्य प्रदेश विशेष बल ने चेरियाकोया (79 वर्षीय) से मूर्ति बनाने का आग्रह किया था। जिसके बाद उन्होंने ने अंदरोत द्वीप में भगवान हनुमान और कवरत्ती द्वीप में भगवान गणेश की मूर्ति बनाई। चेरियाकोया कहते हैं, '1972 में मध्य प्रदेश विशेष बल के जवान पूजा करना चाहते थे। उन्होंने मुझसे भगवान हनुमान की मूर्ति बनाने का अनुरोध किया और मैंने यह काम खुशी-खुशी किया। इसी तरह, मैंने कवरत्ती से अनुरोध मिलने के बाद भगवान गणेश की मूर्ति बनाई।' वह आगे बताते हैं, 'मैंने मूर्तिकला कहीं स्कूल में नहीं सीखी ही। बल्कि मेरे पिता नक्काशी करते थे और मैंने उन्हें देखकर ही यह काम सीखा। मुझे पेटिंग से ज्यादा नक्काशी करने में मजा आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Fostering religious harmony, Muslim 1971 War veteran makes idols of Hindu gods for devotees
मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा - फोटो : ani
लक्षद्वीप प्रशासन में विशेष सचिव शैलेंद्र सिंह परिहार कहते हैं, 'चेरियाकोया ने धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।' उन्होंने कहा, 'कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधाी है और केवल एक हिंदू मंदिर है। 1978 में कवरत्ती मंदिर मध्य प्रदेश अर्द्धसैनिक बल ने बनाया था। उन्होंने अंदरोत में भगवान हनुमान की मूर्ति भी बनाई। उन्होंने द्वीप में धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने में योगदान दिया है, जहां सभी धर्मों के लोग शांति से रहते हैं।'
विज्ञापन

Fostering religious harmony, Muslim 1971 War veteran makes idols of Hindu gods for devotees
मंदिर में स्थापित गजानन गणेश की प्रतिमा - फोटो : ani
मंदिर के पुजारी चितरंजन मिश्रा ने भी चेरियाकोया को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। मिश्रा भी भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान थे। जो कवरत्ती में एक पुजारी के रूप में काम करते हैं। वह बताते हैं, मंदिर का उद्घाटन 1978 में मध्य प्रदेश विशेष बल ने किया था। हम सभी त्योहार मनाते थे। गणेश की मूर्ति चेरियाकोया ने बनाई थी, क्योंकि उस समय वहां कोई और मूर्तिकार मौजूद नहीं था। हालांकि उन्होंने ये मूर्तियां स्वेच्छा से बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed