फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former VHP leader Pravin Togadia will form the new political party on June 24

पूर्व VHP नेता तोगड़िया बनाएंगे 24 जून को नया राजनीतिक दल

Mon, 28 May 2018 06:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा Updated Mon, 28 May 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
Former VHP leader Pravin Togadia will form the new political party on June 24

फायरब्रांड छवि रखने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को घोषणा की कि वे 24 जून को अपना नया राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं। तोगड़िया ने नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उस पर अपने वादों से पीछे हटने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने का आरोप भी पत्रकारों से वार्ता करते हुए लगाया। 

विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार के प्रदर्शन को माइनस 25 प्रतिशत की रेटिंग दी और कहा कि पीएम की विदेश नीति बेहद दयनीय है। तोगड़िया ने कहा कि बड़े सपने बेचना ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण काम की सत्यता पर आधारित था, जो अभी वास्तव में दिखाई देना बाकी है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े बड़ी संख्या में लोग चकित और परेशान हैं कि मोदी सरकार सैद्धांतिक, सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर कुछ करती नहीं दिखाई दी और कई मौकों पर यू-टर्न ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून पारित कराने, गोवध पर प्रतिबंध लगाने और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को हटाने के साथ देश में यूनिफार्म सिविल कोड लागू कराने की मांग की। 


तोगड़िया ने 14 अप्रैल को तब विहिप का साथ छोड़ दिया था, जब संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए गुड़गांव में हुए चुनाव में उनके समर्थित उम्मीदवार राघव रेड्डी को हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वीएस कोकजे ने हरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed