{"_id":"58b4b71c4f1c1bde66830ea2","slug":"former-union-minister-p-shivshankar-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी सरकार में प्रभावी नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी शिवशंकर का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंदिरा गांधी सरकार में प्रभावी नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी शिवशंकर का निधन
एजेंसी/ हैदराबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में प्रभावी कांग्रेस नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी शिवशंकर का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 90 वर्ष की थी। शिवशंकर के पुत्र विनय कुमार ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार की सुबह उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिवशंकर उस समय आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जज थे मगर बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने बहुत से मुकदमों को इंदिरा गांधी के निवेदन पर अपने हाथों में लिया विशेषकर ‘आपातकाल’ से जुड़ी हुए मुकदमों को। इसके बाद 1978 और 1980 में वे सिकंदराबाद से सांसद चुने गए। 1980 में वे कानून मंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री भी बने थे।
विज्ञापन