{"_id":"5b0520654f1c1be1408b73d5","slug":"former-union-minister-bandaru-dattatreya-21-year-old-son-died-of-massive-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय ने खोया अपना इकलौता वारिस, 21 साल की उम्र में हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय ने खोया अपना इकलौता वारिस, 21 साल की उम्र में हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Wed, 23 May 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के 21 साल के बेटे बी वैष्णव की हैदराबाद में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। यह घटना बुधवार सुबह घटित हुई। मंगलवार को वैष्णव ने रामनगर के अपने निवास पर परिवार के साथ डिनर करने के बाद सीने में दर्द होने की शिकायत की। उसे जल्द ही मुर्शिदाबाद के नानकराम केयर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सुबह के डेढ़ बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
वैष्णव दत्तात्रेय का अकेला बेटा था जो सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वैष्णव मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज में तीसरे वर्ष के छात्र थे। वह सिकंदराबाद में होने वाली भाजपा की गतिविधियों में काफी सक्रिय तौर पर हिस्सा लेते थे। उनकी एक बहन है जिसका नाम विजयलक्ष्मी है। दत्तात्रेय के करीबी सूत्रों का कहना है कि वैष्णव वजन घटाने के लिए एक सख्त डाइट का पालन कर रहा था।
विज्ञापन
सूत्र का कहना है, 'हो सकता है सख्त डाइट की वजह से उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था। वर्ना उन्हें किसी और तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी और ना ही कोई बुरी आदत थी।' वैष्णव को आखिरी विदाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी संख्या अस्पताल पहुंची थी। भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण, जी किशन रेड्डी और तेलंगाना जन समिति के अध्यक्ष एम कोंदारम दत्तात्रेय के घर पहुंचे। बंडारू दत्तात्रेय द्वारा अपने इकलौते बेटे को खोने की वजह से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनके आंध्र प्रदेश के समकक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने परिवार के प्रति अफनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन