फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Tripura CM Biplab Deb wants divorce, wife Neeti revealed on social media

Biplab Deb: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब चाहते हैं तलाक, इस बार पत्नी नीति ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Wed, 29 Jan 2025 11:02 PM IST
शिव शुक्ला एन. अर्जुन, अगरतला
एन. अर्जुन, अगरतला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 29 Jan 2025 11:02 PM IST
सार

बिप्लब देब और नीति के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी शादी 17 नवंबर, 2001 को हुई थी। नीति ने अपनी पोस्ट में कारणों का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Former Tripura CM Biplab Deb wants divorce, wife Neeti revealed on social media
नीति देब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिप्लव देब का पत्नी से तलाक होने जा रहा है। इसका खुलासा उनकी पत्नी नीति देब ने बुधवार को सोशल मीडिया पर किया। नीति ने लिखा, देबजी तलाक चाहते हैं। नीति ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट किया, जिसमें 24 वर्षों के रिश्ते के टूटने के दर्द की बात की गई है। नीति ने लिखा, मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन अब और कुछ नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


इसके बाद त्रिपुरा की राजनीति में एक तरह से चर्चा का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने केवल इतना ही कहा, हमें भी उतना ही मालूम है, जितना कि त्रिपुरा की जनता को। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय बिप्लब दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। बिप्लब और नीति के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी शादी 17 नवंबर, 2001 को हुई थी। हालांकि नीति ने इस पोस्ट में कारणों का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले भी करीब छह वर्ष पहले एक बार सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गई थीं कि त्रिपुरा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब का तलाक होने वाला है। लेकिन उस समय उनकी पत्नी नीति देव ने एक बयान जारी कर कहा था कि यह सब महज ‘अफवाह’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि बिप्लब को राजनीतिक रूप से नीचा दिखाने के लिए इस तरह की 'कथित बदनामी' की जा रही थी, लेकिन अब बुधवार को बिप्लब के बारे में अब उनकी पत्नी नीति ने सार्वजनिक बयान दिया है 
 
बिप्लब और नीति के हैं दो बच्चे 
बिप्लब और नीति के दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। बेटा कॉलेज में जबकि बेटी स्कूल में पढ़ती हैं। बच्चों के बारे में लिखते हुए नीति ने कहा, "कोई भी मां कभी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना चाहती जब उसके बच्चों को (माँ-बाप से) सब कुछ अच्छा मिलना चाहिए।  इस पर बिप्लब की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, नीति के बयान से भाजपा और त्रिपुरा की राजनीति में हलचल मच गई है।

 पंजाब की रहने वाली हैं नीति
बिप्लब त्रिपुरा का मूल निवासी होते हुए भी अपने जीवन का एक बड़ा समय दिल्ली में बिता चुके हैं। बताया जाता है कि वहीं पर उनकी मुलाकात नीति से हुई थी, जो बाद में प्रेम और विवाह में बदल गई। उसी समय में भाजपा के साथ उनके घनिष्ठ संबंध शुरू हुए। बाद में उन्होंने भाजपा के कई सांसदों के निजी सहायक के रूप में भी कार्य किया। 2016 में नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उन्हें त्रिपुरा भाजपा का अध्यक्ष बना दिया था। 2018 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने लंबे समय तक सत्ता में रहे वामपंथी सरकार को हरा दिया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही 2022 में बिप्लब ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें भाजपा ने राज्यसभा भेजा और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट भी दिया, जिसमें वे जीतकर सांसद बने।


शिव की पूजा करते हुए की पोस्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी पत्नी नीति ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके साथ बुधवार के पोस्ट के साथ एक वीडियो भी किया, जिसमें नीति शिव की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, नीति ने तलाक के कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन बिप्लब के बारे में उन्होंने लिखा, वह प्रलोभन के जाल में फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed