फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Solicitor General of India Harish Salve took wedding vows for the third time at the age of 68

Harish Salve: देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में की तीसरी शादी, ये बनीं हमसफर

Mon, 04 Sep 2023 11:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

हरीश साल्वे अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कैरोलिन से दूसरी शादी की थी। अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है।

विज्ञापन
Former Solicitor General of India Harish Salve took wedding vows for the third time at the age of 68
हरीश साल्वे ने तीसरी शादी की - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे तीसरी बार घोड़ी चढ़ गए हैं। उन्होंने हाल ही में रविवार को लंदन में 68 वर्ष की उम्र में तीसरी बार शादी की। बता दें, साल 2020 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी। 

विज्ञापन

यह हैं नई हमसफर

केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य साल्वे की हमसफर ट्रीना हैं। वह ब्रिटिश मूल की हैं। शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पत्नी से हैं दो बच्चियां

हरीश साल्वे अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी से साल 2020 में अलग हो गए थे। उनकी दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं। 38 वर्ष की मीनाक्षी से अलग होने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने कैरोलिन से दूसरी शादी की थी। कैरोलिन की भी यह दूसरी शादी थी। अब तीन साल से भी कम समय में हरीश साल्वे ने तीसरी बार शादी की है। उनकी तीसरी पत्नी का नाम ट्रिना है।

अपनाया था ईसाई धर्म

गौरतलब है कि कैरोलिन से शादी करने से पहले हरीश साल्वे ने ईसाई धर्म अपना लिया था। यह रूपांतरण उनकी शादी से दो साल पहले हुआ था।

इन मामलों में निभा चुके हैं अहम भूमिका

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले साल्वे कई हाई-प्रोफाइल मामलों के वकील रहे हैं। सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में तीन दिन के भीतर ही अग्रिम जमानत दिलाने वाले वकील भी हरीश साल्वे ही थे। इतना ही नहीं वोडाफोन, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और आईटीसी होटल्स के केस भी लड़ चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव का केस भी हरीश साल्वे ने ही लड़ा था। इसके लिए साल्वे ने भारत सरकार से सिर्फ एक रुपये फीस ली थी। 

हरीश साल्वे से जुड़ीं खास बातें

1. हरीश साल्वे तब मशहूर हुए, जब उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में पहले एंटी-डंपिंग मामले की पैरवी की।

2. 2015 में हरीश साल्वे ने सलमान खान के 2002 के हिट-एंड-रन मामले की पैरवी की। जिन्हें पहले पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

3. 10 दिसंबर 2015 को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद खान को 2002 के हिट-एंड-रन और ड्रंक-एंड-ड्राइव मामले के सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।

4. हरीश साल्वे ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया था।

5. उनको वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था।

6. देश के सबसे व्यस्त वकीलों में से एक साल्वे ने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी।

7. भारत के सॉलिसिटर जनरल नियुक्त होने से पहले उन्हें 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed