Kerala: फंदे से लटका मिला हाईकोर्ट के वकील का शव, आत्महत्या मान रही पुलिस; दुष्कर्म के मामले में थे आरोपी
केरल हाईकोर्ट के वकील का शव कोल्लम जिले में उनके घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह महिला मुवक्किल के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी थे। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह महिला के घर माफी मांगने के लिए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद वह मानसिक तनाव में थे।
विस्तार
केरल हाईकोर्ट के वकील और पूर्व वरिष्ठ सरकारी वकील पीजी मनु का शव रविवार सुबह कोल्लम जिले में उनके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मान रही है। हालांकि, मौत के पीछे के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। मृतक वकील मनु एक महिला के साथ दुष्कर्म से संबंधित मामले में आरोपी थे।
पुलिस के अनुसार, वकील मनु पेशेवर उद्देश्यों के चलते आनंदवलीश्वरम में किराये के घर में रहते थे। वह एर्नाकुलम जिले के पिरावोम के मूल निवासी थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह मनु को कई बार फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो जूनियर वकील उनके घर गए। जहां उनका शव फंदे पर लटका मिला।
ये भी पढ़ें: Kerala: 'सुप्रीम कोर्ट संविधान संशोधन करेगा तो सदन किसलिए हैं?' केरल राज्यपाल के बयान पर छिड़ी रार
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मनु की दी थी जमानत
पुलिस ने बताया कि एक महिला वकील मनु के पास कानूनी सहायता के लिए आई थी, जिसके साथ दुष्कर्म के मामले में वह आरोपी थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दी थी। मनु और उनके परिवार का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह कथित उत्पीड़न के आरोप के सिलसिले में माफी मांगने के लिए एक अन्य महिला के घर गए थे। वीडियो सामने आने के बाद वह कथित तौर पर गंभीर मानसिक तनाव में थे।
ये भी पढ़ें: Gujarat: किसान दंपती ने तीन बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ; पति-पत्नी की मौत, बच्चे अस्पताल में भर्ती
पिछले साल 30 नवंबर को सरकारी वकील के पद से दिया था इस्तीफा
पुलिस के अनुसार, पिछले साल भी वकील मनु को अपनी महिला मुवक्किल के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। केस दर्ज होने के बाद, मनु ने पिछले साल 30 नवंबर को वरिष्ठ सरकारी वकील के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने केरल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वकील के रूप में भी काम किया था। पुलिस ने बताया कि वकी मनु की मौत के मामले से संबंधित पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.