फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Prime Minister HD Devegowda and his wife Chennamma have tested positive for COVID19

कोरोना: पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, हालत स्थिर

Fri, 02 Apr 2021 10:53 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 02 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister HD Devegowda and his wife Chennamma have tested positive for COVID19
एचडी देवेगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की हालत स्थिर बनी हुई है। यह बात शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर बंगलूरू स्थित मनिपाल अस्पताल की ओर से कही गई है। अस्पताल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ठीक हैं और उन्हें बुखार भी नहीं है। अस्पताल की ओर से यह भी कहा गया है कि संभवत: सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले बीते बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री व जेडी (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनकी और उनकी पत्नी चेन्नमा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने ट्वीट किया, ''मेरी पत्नी चेन्नमा और मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए खुद की जांच करवा लें। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
 
कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 2,975 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,92,779 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में राज्य में कोविड-19 के 21 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 12,541 हो गई। विभाग के अनुसार, मंगलवार को 1262 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही अबतक 9,54,678 रोगी संक्रमणमक्त हो चुके हैं।



राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 1,06,917 परीक्षण किए हैं। अब तक 2,13,02,658 नमूनों की कोरोना वायरस जांच हुई। अकेले बंगलुरु (शहर) में आज कोविड-19 के 1,984 नये मरीज सामने आये। विभाग ने बुलेटिन में बताया कि राज्य में 25,541 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 240 मरीज आईसीयू में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed