{"_id":"5c523f35bdec22738d0b5b23","slug":"former-president-pranab-mukherjee-will-give-amar-ujala-shabd-samman-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा आज प्रदान करेंगे अमर उजाला शब्द सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा आज प्रदान करेंगे अमर उजाला शब्द सम्मान
Thu, 31 Jan 2019 05:50 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 31 Jan 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला शब्द सम्मान
शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करने के लिए शुरू किए गए ‘अमर उजाला शब्द सम्मान’ बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के तीन मूर्ति सभागार में शाम छह बजे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रदान करेंगे। इस शृंखला में दो सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी के लिए विख्यात आलोचक नामवर सिंह और भारतीय भाषाओं के लिए विख्यात नाटककार और फिल्मकार गिरीश कारनाड को दिए जाएंगे। आकाशदीप सम्मान के तहत स्मृति चिह्न के रूप में गंगा की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में छाप सम्मान के तहत कथा श्रेणी का पुरस्कार युवा कहानीकार मनीष वैद्य को उनकी किताब ‘फुगाटी का जूता’, कविता श्रेणी में आर. चेतन क्रांति को उनकी पुस्तक ‘वीरता पर विचलित’, गैर कथेतर श्रेणी में अनिल यादव की किताब ‘सोनम गुप्ता बेवफा नहीं है’ और अनुवाद के लिए भाषा बंधु सम्मान गोरख थोरात को दिए जाएंगे। हिंदी में किसी भी लेखक की पहली पुस्तक के लिए थाप सम्मान युवा उपन्यासकार प्रवीण कुमार की कृति ‘छबीला रंगबाज का शहर’ को दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन सभी साहित्यकारों को समारोह में स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। निर्णायक मंडल में मशहूर कथाकार ज्ञानरंजन, मशहूर आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी, मशहूर कवि मंगलेश डबराल, मशहूर कवि और अनुवादक प्रयाग शुक्ल और मश्हूर उत्तर आधुनिक आलोचक सुधीश पचौरी शामिल थे।
विज्ञापन