फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former president Pranab Mukherjee not invited to Congress iftar party scheduled on 13 june

राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी को दिया कांग्रेस की इफ्तार पार्टी का निमंत्रण

Mon, 11 Jun 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jun 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Former president Pranab Mukherjee not invited to Congress iftar party scheduled on 13 june
प्रणब मुखर्जी और मोहन भागवत नागपुर में संघ संस्थापक हेडगेवार की जन्मस्थली पर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इफ्तार पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिसे प्रणव दा ने स्वीकार कर लिया है। पहले अटकलें थी कि कांग्रेस ने निमंत्रण इसलिए नहीं भेजा क्योंकि यह संघ के मुख्यालय नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में मुखर्जी के शामिल होने के तुरंत बाद आयोजित हो रहा है। लेकिन आखिरकार सोमवार को उन्हें इफ्तार में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेज दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को भी इफ्तार का निमंत्रण भेजा है।  

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस की ओर से आमंत्रित लोगों में उन सभी लोगों के नाम शामिल हैं जिन्हें इस साल की शुरुआत में सोनिया गांधी के भव्य रात्रिभोज के लिए बुलाया गया था। उस रात्रिभोज को नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए एक 'महागठबंधन' बनाने की कोशिश के रूप में देखा गया था। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल या उनकी आम आदमी पार्टी का नाम भी इस इफ्तार पार्टी के आमंत्रित लोगों की सूची में शामिल नहीं है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित की जाने वाली यह इफ्तर पार्टी 13 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमंत्रित किए गए सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि यदि वे अपने बड़े नेताओं को नहीं भेज सकते हैं तो अपने प्रतिनिधियों को भेज दें क्योंकि यह निमंत्रण आखिरी समय पर भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed