{"_id":"5b244e314f1c1bb26e8b84c1","slug":"former-pm-vajpayee-condition-is-stable-it-is-difficult-to-get-a-leave-from-the-hospital-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर, अस्पताल से आज भी छुट्टी मिलना मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर, अस्पताल से आज भी छुट्टी मिलना मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpeyi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत शुक्रवार को भी स्थिर बनी रही। एम्स से जारी बयान के अनुसार पूर्व पीएम का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
यूरिन संक्रमण के चलते पूर्व पीएम को 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। इस दौरान एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने यूरिन कम आने की वजह से पूर्व पीएम का डायलिसिस भी किया। साथ ही इंजेक्शन के जरिये एंटीबॉयोटिक्स दवाएं देना शुरू किया। इसका असर धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। एम्स प्रबंधन के अनुसार फिलहाल पूर्व पीएम की छुट्टी पर कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को भी उन्हें छुट्टी मिल पाना मुश्किल लग रहा है।