फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former pm Manmohan singh praises Rahul gandhi for hard work in Himachal Gujarat

राहुल के काम से खुश हुए मनमोहन, ‘कड़ी मेहनत’ के लिए की तारीफ

Sun, 19 Nov 2017 06:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
former pm Manmohan singh praises Rahul gandhi for hard work in Himachal Gujarat

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव की तैयारियों के लिए ‘कड़ी मेहनत’ करने के लिए शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी इन चुनावों में विजयी होगी।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि राजनीति एक ऐसा पेशा है जिसमें कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता और कोई व्यक्ति इसमें सिर्फ प्रयास ही कर सकता है।

वह एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज में ‘भारत में वृहद आर्थिक विकास नीति आयाम’ विषय पर एक संगोष्ठी के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश और भाजपा शासित गुजरात में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मेरा मानना है कि हमारे उपाध्यक्ष राहुल गांधी बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनकी कोशिशों को जीत का ताज मिलेगा।
विज्ञापन


लेकिन राजनीति एक ऐसा पेशा है जिसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। किसी को कुछ पता नहीं होता। व्यक्ति केवल प्रयास करता है।’

सिंह ने कहा कि वह यह भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि क्या जीएसटी को लागू करने और नोटबंदी के भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लोगों का गुस्सा चुनाव में भी दिखाई देगा या नहीं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बस मैं उम्मीद कर सकता हूं। मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed