{"_id":"5eba5268f513ee191516e0a6","slug":"former-pm-manmohan-singh-discharged-from-aiims-hospital-after-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी
Tue, 12 May 2020 01:08 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 May 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को उनकी चिकित्सा जांच की गई और इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बता दें कि, नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था। इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उनकी सेहत सोमवार को बेहतर हुई और दिन के समय में उन्हें बुखार नहीं आया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया था कि सिंह की कई तरह की जांच की गई थी। एक सूत्र ने कहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए पूर्व पीएम का नमूना लिया गया था और उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
पहले सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) यूनिट सघन चिकित्सा कक्षा कक्ष (आईसीयू) में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। बाद में उन्हें एम्स के ‘कार्डियो-न्यूरो टावर’ के प्राइवेट वार्ड में भेजा गया।
इससे पहले एम्स सूत्रों ने बताया था कि एक नई दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके।
मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।
मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की कामना की।