{"_id":"5a015d1d4f1c1b6f548bb8cc","slug":"former-pm-manmohan-singh-attacked-on-gst-and-demonetisation-and-says-its-like-a-tax-terrorism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: मनमोहन ने GST पर साधा निशाना, बोले- देश में टैक्स टेररिज्म जैसे हालात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: मनमोहन ने GST पर साधा निशाना, बोले- देश में टैक्स टेररिज्म जैसे हालात
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Tue, 07 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
पूर्व प्रधानमंत्री और जाने-माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने आज गुजरात में व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी हमारे देश और अर्थव्यवस्था के लिए ब्लैक-डे की तरह था। यही नहीं 8 नवंबर हमारे प्रजातंत्र में काले दिन के रूप में ही जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि कल 8 नवंबर को काला दिवस का एक साल पूरा होने जा रहा है।
विश्व के किसी भी देश में करेंसी को लेकर इस तरह का कदम नहीं उठाया गया है जिसमें 86 फीसदी नोट बाजार से खत्म हो गए हों। अगर कैश लेन-देन को खत्म ही करना है तो उसके लिए कई और कदम उठाए जा सकते थे लेकिन नोटबंदी सरकार का बिलकुल नकारा कदम था।
ये भी पढ़ें: नोटबंदी की वर्षगांठ पर फिर से चौंका सकते हैं PM, तैयारियों में जुटा PMO और वित्त मंत्रालय
विज्ञापन
उन्होंने कहा की नोटबंदी और जीएसटी छोटे कारोबारियों के लिए बुरे सपने की तरह है, इससे देश में टैक्स टेररिज्म जैसे हालात पैदा हुए हैं। मनमोहन सिंह मोदी और मोदी सरकार पर नोटबंदी, गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

Trending Videos
जीएसटी और नोटबंदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तोड़ा
मनमोहन सिंह
- फोटो : ANI
मनमोहन ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तोड़ दिया है। नोटबंदी और जीएसटी की जोड़ी ने छोटे व्यवसायियों को न केवल हताश और निराश कर दिया है बल्कि उनकी पीठ तोड़ दी है।
उन्होंने कहा, 'मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारी सरकार ने देश के 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।' मनमोहन ने चीन से बढ़ते व्यापार पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि 2016-17 में चीन से करीब 1.96 लाख करोड़ का माल आयात किया है ये आयात 2017-18 में बढ़कर यह 2.14 लाख करोड़ हो जाएगा। हम भारत में नौकरी के नाम पर चीन को बढ़ावा दे रहे हैं।
मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं आप लोगों के सामन फिर वही बात दोहराना चाहता हूं जो मैंने संसद में भी कहा था कि नोटबंदी सीधे तौर पर एक आर्गनाइज्ड लूट है या फिर इसे कानूनी रूप से की जाने वाली लूट की श्रेणी में भी रख सकते हैं।
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को चारों तरफ से घेरने में जुटी है। इस कड़ी में जहां कल यानी 8 नवंबर को देशभर में विपक्षी पार्टियां ब्लैक डे मनाने की घोषणा कर चुकी है।