{"_id":"620ba0659fd8da3bae679260","slug":"former-pm-hd-deve-gowda-meets-telangana-cm-k-chandrasekhar-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCR: तेलंगाना सीएम को मिला देवेगौड़ा का साथ, कहा- हमें सांप्रदायिक ताकतों से देश को बचाना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
KCR: तेलंगाना सीएम को मिला देवेगौड़ा का साथ, कहा- हमें सांप्रदायिक ताकतों से देश को बचाना होगा
Tue, 15 Feb 2022 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर इन दिनों चौतरफा घिरे हैं। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर के चंद्रशेखर ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
एचड़ी देवगौड़ा ने के चंद्रशेखर से की मुलाकात.
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से बात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 'बधाई हो आपने बड़ी लड़ाई लड़ी है, हम आपके साथ हैं, हमें सांप्रदायिक ताकतों से लड़ना होगा और देश को बचाना होगा।'
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर इन दिनों चौतरफा घिरे हैं। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर के चंद्रशेखर ने सवाल उठाए थे। पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर सोमवार को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा झूठा प्रचार करती है। सरकार को सबूत पेश करने चाहिए।
इतना ही नहीं के चंद्रशेखर राव ने आगे कहा था कि, सेना सीमा पर लड़ रही है। कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, के चंद्रशेखर राव का यह बयान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा के बयान पर आया था। हिमंता बिस्वा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि राहुल गांधी राजीव गांधी के ही बेटे हैं।