फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM Dr Manmohan Singh admitted at AIIMS stable and recovering

हेल्थ बुलेटिन: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सेहत में हो रहा सुधार

Fri, 15 Oct 2021 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 15 Oct 2021 02:02 PM IST
सार

एम्स डॉक्टरों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हेल्थ बुलेटिन जारी की है। डॉ सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल उन्हें बुखार है जिसका इलाज चल रहा है। गुरुवार को पीएम मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।  

विज्ञापन
Former PM Dr Manmohan Singh admitted at AIIMS stable and recovering
मनमोहन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है। एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को 89 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह की निजता का सम्मान किया जाए: कांग्रेस
वहीं कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के बारे सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा किए गए पोस्ट को अफवाह और अनुचित करार देते हुए कहा कि सभी लोगों को देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का सम्मान करना चाहिए।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया विभाग के सह-प्रभारी प्रणव झा ने यह भी बताया कि मनमोहन सिंह की सेहत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वह कल के मुकाबले बेहतर हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कुछ आधारहीन बातें की जा रही हैं जो अनावश्यक हैं और उचित नहीं हैं। सभी से आग्रह है कि पूर्व प्रधानमंत्री का निजता का सम्मान करें। धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed