फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Odisha MLA Ramamurthy Gomango convicted by a special court in the murder of his wife

Odisha: पत्नी की हत्या मामले में पूर्व विधायक राममूर्ति गोमांगो दोषी करार, 27 जून को सुनाई जाएगी सजा

Sat, 24 Jun 2023 11:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:54 PM IST
सार

बता दें कि, 28 सितंबर 1995 को विधायक आवास के बाथरूम में पूर्व एमएलए की पत्नी शशिरेखा का शव अधजला हुआ मिला था। पुलिस के अनुसार, शशिरेखा की जब हत्या हुई, उस दौरान वह गर्भवती थीं।

विज्ञापन
Former Odisha MLA Ramamurthy Gomango  convicted by a special court in the murder of his wife
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के पूर्व विधायक राममूर्ति गोमांगो को 27 साल पहले हुई उनकी पत्नी की हत्या के मामले में शनिवार को एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया। सरकारी वकील के मुताबिक, उन्हें मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


भुवनेश्वर की विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने 11 गवाहों के बयान और 15 दस्तावेजों के आधार पर गोमांगो को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया। उन्हें आईपीसी की धारा 201 के तहत सबूत नष्ट करने का भी दोषी ठहराया गया था। सरकारी वकील रश्मी रंजन ब्रह्मा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व विधायक गोमांगो को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


अधजली मिली थी लाश 
बता दें कि, 28 सितंबर 1995 को भुवनेश्वर में विधायक आवास के बाथरूम में पूर्व एमएलए की पत्नी शशिरेखा का शव अधजला हुआ मिला था। पुलिस के अनुसार, शशिरेखा की जब हत्या हुई, उस दौरान वह गर्भवती थीं। खारवेलनगर स्टेशन पुलिस ने पहले अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था, बाद में उसे हत्या में तब्दील कर दिया। गोमांगो ने दावा किया था कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार रहे विधायक 
गोमांगो पहली बार 1990 में जनता दल के टिकट पर रायगड़ा जिले की गुनुपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वह 2000 में भाजपा के टिकट पर उसी सीट से दोबारा चुनाव लड़े और जीते। हालांकि, 2004 में वह अपनी निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी हेमा गमांग से हार गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed