{"_id":"676d21fcce6a48526109c56c","slug":"former-odisha-cm-patnaik-attacks-bjp-says-amit-shah-s-comment-on-ambedkar-is-unfortunate-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Row: ओडिशा के पूर्व सीएम पटनायक का भाजपा पर हमला, कहा- आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ambedkar Row: ओडिशा के पूर्व सीएम पटनायक का भाजपा पर हमला, कहा- आंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण
Thu, 26 Dec 2024 02:59 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:59 PM IST
सार
बीजद के 28वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि मुझे लगता है कि डॉ बीआर आंबेडकर जैसी महान शख्सियत पर केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बैलेट पेपर से चुनाव का समर्थन करती है। एक देश एक चुनाव विधेयक को लेकर हमने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। क्योंकि हम इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
नवीन पटनायक
- फोटो : ANI
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर जहां एक ओर कांग्रेस हमलावर है। वहीं दूसरी ओर ओडिशा के पूर्व सीएम और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने भी गृह मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। नवीन पटनायक ने कहा कि बीआर आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
बीजद के 28वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि मुझे लगता है कि डॉ बीआर आंबेडकर जैसी महान शख्सियत पर केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बैलेट पेपर से चुनाव का समर्थन करती है। एक देश एक चुनाव विधेयक को लेकर हमने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। क्योंकि हम इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि 2024 में लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा में पड़े वोटों में काफी अंतर है। इसकी गंभीर रूप से जांच होनी चाहिए। मगर भाजपा इस मामले को लेकर काफी उत्साहित है। अभी तक किसी ने भाजपा पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ऐसा लगता है कि यह एक व्यक्ति द्वारा खुद को निर्दोष बताने का उदाहरण है। जबकि उस पर कोई गलत काम करने का आरोप नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ओडिशा में झूठ फैलाकर और लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई है। लेकिन इतने सारे झूठ के बाद भी बीजद भाजपा से ज्यादा वोट पाने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि बीजद उनके झूठ, उनके नकारात्मक अभियान और सोशल मीडिया पर गलत बयानों का सफलतापूर्वक मुकाबला नहीं कर पाई। मगर अब लोगों को अहसास हो रहा है कि भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई है। राज्य में भाजपा सरकार के पहले छह महीने बाद लोग जरूरी चीजों की आसमान छूती कीमतों से परेशान थे। अपने उत्तराधिकारी को लेकर पटनायक ने कहा कि मैं यहां लंबे समय से हूं। मैंने इस बारे में नहीं सोचा है।