{"_id":"62d2f507327cf51da816162d","slug":"former-nepal-pm-pushpa-kamal-dahal-on-three-day-visit-to-india-eam-s-jaishankar-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: तीन दिवसीय भारत दौरे पर नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल, विदेश मंत्री ने स्वागत में कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
S Jaishankar: तीन दिवसीय भारत दौरे पर नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल, विदेश मंत्री ने स्वागत में कही ये बात
Sat, 16 Jul 2022 10:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:57 PM IST
सार
विदेश मंत्री ने कहा कि आर्थिक सहयोग पर ध्यान देने के साथ पड़ोसी संबंधों को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा होगी। हमारी पड़ोसी प्रथम नीति के तहत भारत प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ते नेपाल का अटल साथी बना रहेगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस.जयशंकर के साथ नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल
- फोटो : ट्विटर/एस.जयशंकर
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत नेपाल का अटल सहयोगी बना रहेगा। उन्होंने यह बात तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्वागत करते हुए कही।
विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आए पुष्प कमल प्रचंड का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आर्थिक सहयोग पर ध्यान देने के साथ पड़ोसी संबंधों को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा होगी। हमारी पड़ोसी प्रथम नीति के तहत भारत प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ते नेपाल का अटल साथी बना रहेगा।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को भाजपा जानो अभियान के तहत रविवार को पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक भाजपा मुख्यालय में होगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
पहली बार नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को दिया आमंत्रण
भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि यह महत्वपूर्ण बैठक है और यह भाजपा जानो अभियान के तहत होगी। यह पहली बार है जब भाजपा ने नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को आमंत्रण दिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रचंड राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगे।

दहल से मुलाकात करेंगे भाजपा अध्यक्षभारतीय जनता पार्टीका अध्यक्ष @jpnadda को निमन्त्रणामा भारत भ्रमणमा रहनुभएका @cmprachanda लाई स्वागत गर्न पाउँदा खुशी लागेको छ ।
विज्ञापन विज्ञापन
आर्थिक सहकार्यमा केन्द्रित भई हाम्रो छिमेकी सम्बन्धलाई सुदृढ बनाउने विषयमा फलदायी छलफल भएको छ । https://t.co/NO3LBi7qTr — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 16, 2022