फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former ncb officer sameer wankhede getting death threats in name of dawood shahrukh khan son case

NCB: शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े को मिली धमकी, दाऊद इब्राहिम का नाम आया सामने

Sun, 04 Jun 2023 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Jun 2023 10:28 AM IST
सार

वानखेड़े के मुताबिक यह धमकी दाऊद इब्राहिम के नाम से दी गई है। वानखेड़े ने पुलिस से सवाल किया है कि अगर उन पर या उनके परिवार पर हमला होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?

विज्ञापन
former ncb officer sameer wankhede getting death threats in name of dawood shahrukh khan son case
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी हैं। इसे लेकर समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच चल रही है और वह सीबीआई के सामने पेश भी हो चुके हैं। अब खबर आई है कि समीर वानखेड़े को अंडरवर्ल्ड  सरगना दाऊद इब्राहिम के नाम से धमकी मिली है। वानखेड़े ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
समीर वानखेड़े पर क्रूज पर ड्रग्स लेने के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। बता दें कि इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार हुआ था। अब समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। वानखेड़े के मुताबिक यह धमकी दाऊद इब्राहिम के नाम से दी गई है। वानखेड़े ने पुलिस से सवाल किया है कि अगर उन पर या उनके परिवार पर हमला होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने ड्रग्स केस में आर्यन खान को नहीं फंसाने के एवज में 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद हाईकोर्ट से वानखेड़े को 22 मई तक गिरफ्तारी से सुरक्षा मिल गई थी। बाद में हाईकोर्ट ने इस राहत को 8 जून तक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Drugs Case: समीर वानखेड़े ने एनसीबी जोनल निदेशक के रूप में अपने पद का किया दुरुपयोग, जांच रिपोर्ट में खुलासा

पूर्व एनसीबी अधिकारी पर नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है। दरअसल वानखेड़े ने कोर्ट में उनके और शाहरुख खान के बीच हुई चैट को कोर्ट में पेश किया था। एनसीबी का कहना है कि किसी आरोपी के परिजनों से इस तरह निजी तौर पर बात करना नियमों का साफ उल्लंघन है। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed