फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh reacts to allegations levelled by Anil Deshmukh

Maharashtra: ‘मैं नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं लेकिन…’, अनिल देशमुख के वार पर परमबीर सिंह का पलटवार

Mon, 05 Aug 2024 09:06 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 05 Aug 2024 09:06 PM IST
सार

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा, ‘मेरे खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामले झूठे हैं। मैं इसके लिए नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं लेकिन, अनिल देशमुख, सलिल देशमुख और संजय पांडे को भी नार्को टेस्ट करवाना होगा।’

विज्ञापन
Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh reacts to allegations levelled by Anil Deshmukh
अनिल देशमुख और परमबीर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर रिश्वत के आरोपों को लेकर सियासत गरम है। इस बीच मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि अनिल देशमुख ने व्यापारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में परमबीर सिंह पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


‘अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं देशमुख’
मुंबई पुलिस ने पूर्व आयुक्त ने अनिल देशमुख पर निशाना साधते हुए कहा, ‘उन्होंने अपने हिसाब से मनगढ़ंत कहानी तैयार की है। ऐसा लगता है कि वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसका जवाब सिर्फ एक मनोचिकित्सक ही दे सकता है। कुंठित होने की वजह से वे इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि वो राजनीति क्यों कर रहे हैं।’ परमबीर सिंह ने आगे कहा, ‘जब अनिल देशमुख राज्य के गृह मंत्री थे तो मैंने उन पर आरोप लगाए थे। इसके बाद मार्च और अप्रैल में उनके बेटे सलिल देशमुख मेरे पास आए थे और हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अनिल देशमुख मुझसे मांफी मांगेंगे और मुझे राज्य का पुलिस महानिदेशक बनाएंगे।’ परमबीर सिंह ने आगे कहा, ‘सलिल देशमुख ने मुझसे सभी आरोप वापस लेने को कहा था।’ 
विज्ञापन


‘मैं नार्को टेस्ट करवाने को तैयार हूं लेकिन…’
अनिल देशमुख पर निशाना साधते हुए परमबीर सिंह ने आगे बताया, ‘इसके बाद संजय पांडे मुझे उनके कार्यालय में आने को कहा और मुझे झूठे मामले में फंसाने को लेकर धमकी भी दी। मैंने हम दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बाद मैंने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई के समक्ष इस रिकॉर्डिंग को रखा। संजय पांडे ने मुझे धमकी देने से कभी इनकार नहीं किया।’ परमबीर सिंह ने इस मामले में कुछ और भी दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद अनिल देशमुख ने अपने आवास में कई आरोपियों से मुलाकात की। इनमें खास तौर पर सोनू जालान और रियाज भाटी भी मौजूद थे। उन्होंने यह योजना बनाई कि मेरे खिलाफ एफआईआर कैसे दर्ज करनी है। मेरे खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामले झूठे हैं। मेरे द्वारा लगाए गए आरोप झूठे नहीं हैं। मैं इसके लिए नारको टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं लेकिन, अनिल देशमुख, सलिल देशमुख और संजय पांडे को भी नारको टेस्ट करवाना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल देशमुख ने क्या कहा था?
इससे पहले नागपुर में सोमवार को अनिल देशमुख ने कहा था, ‘जब मैं महाराष्ट्र में गृहमंत्री था तो जांच के बाद पता चला कि मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटीलिया आवास के पास मिली स्कॉर्पियो गाड़ी में जिलेटिन की छड़ें लगाने और स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक की हत्या के मामले के मुख्य साजिशकर्ता थे। सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया था। इस आरोप में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को तीन साल के लिए गिरफ्तार किया जाना था, लेकिन वे फडणवीस और केंद्र सरकार के पास चले गए।’ देशमुख ने 2021 में राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जब परमबीर सिंह ने उन पर बार और रेस्तरां से प्रति माह 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed