फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former ministers join Congress ahead of Arunachal assembly polls

Politics: अरुणाचल विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री कांग्रेस में हुए शामिल, वेणुगोपाल रहे मौजूद

Wed, 28 Jun 2023 03:24 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 03:24 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए बुधवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कुमार वाई ने कांग्रेस में वापसी कर ली।

विज्ञापन
Former ministers join Congress ahead of Arunachal assembly polls
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री कुमार वाई कांग्रेस में शामिल हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए बुधवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कुमार वाई ने 26 जून को कांग्रेस में वापसी कर ली। उन्होंने दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। वहीं खांडू कैबिनेट के एक अन्य मंत्री, राजेश ताचो, बुधवार को यहां सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


वाई 2004 से 2019 तक लगातार तीन बार पूर्वी कामेंग जिले के बामेंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। कुमार वाई पेमा खांडू सरकार में गृह मंत्री रहे। हालांकि, वह 2019 में एनपीपी उम्मीदवार के रूप में भाजपा उम्मीदवार गोरुक पोर्डुंग से निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी लड़ाई हार गए। वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले ताचो ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अनिनी निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार जीत हासिल की थी। उन्हें 2017 में पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से हटा दिया गया था और 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था।
विज्ञापन


 पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वेणुगोपाल के अलावा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के पार्टी प्रभारी मनीष चतरथ, अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष बोसीराम सिरम और पूर्व गृह मंत्री तांगा ब्यालिंग उपस्थित थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाई पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके आवास पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई ने कहा कि वह तुकी के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और केवल कांग्रेस ही इसकी रक्षा कर सकती है। मैं केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा और कुशासन से लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हुआ। भाजपा प्रदेश में यूएपीए की शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed